???? बिग ब्रेकिंग: घर के अंदर सो रहे एक ही परिवार के 4 लोगों का अज्ञात बदमाशों ने काटा गला, पति, पत्नी व पुत्री की घटनास्थल पर हुई मौत, 07 वर्षिय नाबालिग बच्चे की चिंताजनक हालत में चल रहा ईलाज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शिव उदय सिंह:[बछबाड़ा] बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थाना अंतर्गत, रसीदपुर पंचायत के चिरंजीवीपुर गांव के रहने वाले एक ही परिवार के चार लोगों का अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से गला काट दिया। जिसमें से पति-पत्नी सहित एक 10 वर्षिया बच्ची की मौत घटनास्थल पर हीं हो गयी।

वहीं एक 10 साल के बच्चे की हालत काफी चिंताजनक बतायी जा रही है। जिसे बेगूसराय पुलिस के द्वारा जिला के एक निजी अस्पताल में, ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां उसका ईलाज जारी है।

उधर इस हृद्यविदारक घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ उमर पड़ी। उधर मृतक के पड़ोसियों ने घटना की सूचना बेगुसराय पुलिस को दिया। घटना की सुचना मिलते ही तेघड़ा डीएसपी तथा बछबाड़ा थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंच, तीनों मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजने की तैयारी में जुट गए हैं।

मृतकों की पहचान बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर पंचायत स्थित, चिरंजीवीपुर वार्ड 12 निवासी, 40 वर्षिय संजीवन महतो, संजीवन महतो की 35 वर्षिया पत्नी संजिता देवी, संजीवन महतो की 10 वर्षिया नाबालिग पुत्री सपना कुमारी के रूप में की गई है। वहीं गंभीर रूप से घायल नाबालिग बच्चे की पहचान, संजीवन महतो के 7 वर्षिय पुत्र अंकुश कुमार के रूप में की गयी है।

घटना शुक्रवार 09 अगस्त के देर रात की बतायी जा रही है। रूह कंपा देने वाली इस घटना को किसने, क्यों, और कब अंजाम दिया गया, इसकी जानकारी मृतक के पड़ोसी के साथ साथ स्थानीय पुलिस तक को नही है। हालांकि घटना के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उधर घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी, इस घटना के बारे में कुछ भी जानकारी देने से परहेज कर रहे हैं। हालांकि स्थानीय लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की बातें भी कर रहे हैं।

खबर अपडेट की जा रही है! कृप्या इंतजार करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *