अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[उजियारपुर] उजियारपुर प्रखंड के चांदचौर मध्य पंचायत में, राष्ट्रीय महापर्व स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर, गुरुवार 15 अगस्त को हाथी, घोड़े व गाजे बाजे के साथ, काफी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गयी।

चांदचौर मध्य पंचायत के पंचायत भवन परिसर से निकाली गई यह भव्य तिरंगा शोभा यात्रा, संपूर्ण पंचायत का भ्रमण कर पंचायत भवन परिसर में आकर समाप्त हो गया। जहां चांदचौर मध्य पंचायत की मुखिया रीता देवी की अध्यक्षता में, एक समारोह का आयोजन भी किया गया।

जिस सभा में स्थानीय मुखिया रीता देवी ने, राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को फहराकर उसे सलामी दिया, तथा मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों व स्कूली बच्चे तथा पंचायत के विभिन्न जनप्रतिनिधियों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।

वहीं प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय मुखिया रीता देवी ने, पंचायत की करीब 201 नवविवाहित कन्याओं को, अपने निजी कोष से प्रति कन्या 5 हजार का चेक, कन्या विवाह योजना के तहत प्रदान किया। इस दौरान मौके पर मौजूद मुखिया पुत्र रणवीर चौरसिया ने बताया कि, वह लोग काफी सौभाग्यशाली है जो भारत देश में पैदा हुए हैं।

जहां उन्हें प्रत्येक वर्ष आजादी का पर्व मनाने का मौका मिलता है। जिसके माध्यम से हम लोग अपने देश के वीर सपूतों को याद करते हैं, तथा उनके पद चिन्हों पर चलने की कोशिश भी करते हैं, ताकि हमारा देश हमेशा सुरक्षित रहे। इस दौरान मुखिया पुत्र श्री रणवीर चौरसिया ने यह भी बताया कि, देश की आजादी को हम लोगों ने तथा हमारे पूर्वजों ने ऐसे ही प्राप्त नहीं किया था।

इस आजादी को पाने के लिए हमारे कितने माताओं की गोद सूनी हो गई। कितनी बहनों ने अपने भाई को खो दिया। कितनी बहनों की मांगे सुनी हो गई, फिर भी हमारे देश के महापुरुषों व खासकर आजादी के सिपाहियों ने हमारे देश को सुरक्षित रखने के लिए अंग्रेजो तथा उनकी नीतियों का जमकर विरोध किया।

देश को आजादी दिलाने के लिए हजारों की संख्या में हमारे भाइयों ने अपने सीने पर गोलियां खाई, तब जाकर कहीं यह हमारा देश आजाद हुआ है। इस दौरान उन्होंने अपने देशवासियों, अपने पंचायत वासियों से यह अपील भी किया कि, देश को आगे बढ़ाने में हमारी मां बहनों की भूमिका भी काफी बड़ी होती है। इसलिए हम सभी को चाहिए कि हम अपने गांव की बेटियों को सुरक्षा प्रदान करें, तथा उन्हें आगे बढ़ाने में मदद करें ताकि हमारे देश का नाम रोशन हो सके। मौके परचांदचौर मध्य पंचायत के उपमुखिया छोटू कुमार, सुनील चौधरी, मुरारी चौधरी, भोला कुमार, धर्मनाथ कुमार, रविन्द्र कुमार, गोलू कुमार, राजू चौरसिया, धीरज कुमार, मिथिलेश सदा, अजित चौरसिया, दिलीप झा, कुंदन मिश्रा आदि मौजूद रहे।








