अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:[हलई] ज़िले के हलई थाना क्षेत्र के जोड़पुरा निवासी वार्ड सदस्य मनोहर कुमार को शराब माफियाओं का विरोध करना महंगा साबित हो रहा है।

काफी जद्दोजहद के बाद वार्ड सदस्य के द्वारा थाना को उपलब्ध कराए गए आवेदन पत्र पर, प्राथमिकी दर्ज होने से गुस्साए शराब माफियाओं ने, बुधवार 21 अगस्त को उनके घर पर चढकर फायरिंग की घटना को ही अंजाम दे डाला है।

जिसके बाद पिड़ित व्यक्ति सपरिवार खौफ के साए में जीने को मजबूर हो गया है। पिड़ित व्यक्ति ने घटना से संबंधित जानकारी पत्रकारों को देते हुए बताया कि, जिस तरह से शराब कारोबारियों ने उनके घर पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है, उससे इतना तो स्पष्ट हो रहा है कि, शराब कारोबारियों के अंदर स्थानीय पुलिस का थोड़ा सा भी ख़ौफ़ नही है, तभी तो शराब धंधेबाजों ने दिनदहाड़े उनके घर पर चढ़कर गोलीबारी की घटना को अंजाम दे दिया, और आराम से चले गए।

पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस पर यह आरोप लगाते हुए कहा कि, शराब धंधेबाजों को कहीं ना कहीं पुलिस का संरक्षण प्राप्त है!
आपको बता दें की, पीड़ित परिवार ने मंगलवार 20 अगस्त को समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी से मिलकर एक आवेदन दिया था, और आज बुधवार 21 अगस्त की सुबह उनके घर फायरिंग कर दी गई है। पीड़ित परिवार ने कहा कि, अगर उनके साथ अथवा उनके परिवार में किसी और के साथ कोई घटना घटित होती है तो, इसकी सारी जवाबदेही हलई पुलिस प्रशासन की होगी।
ज्ञात हो कि विगत कुछ दिनों पुर्व भी पिड़ित व्यक्ति मनोहर कुमार ने, अपने गांव के उन शराब माफियाओं के शराब बेचने के धंधा का विरोध किया था। जिसके बाद उन शराब धंधेबाजों ने पिड़ित के घर पहुंचकर उसे पिस्तौल के बट से जमकर पीटा था, तथा जाते जाते पिड़ित व्यक्ति के उपर चाकु से हमला कर गम्भीर रूप से ज़ख़्मी भी कर दिया था।
जिसके बाद ज़ख़्मी अवस्था में मनोहर कुमार को ईलाज़ के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तथा इस घटना की सूचना हलई थाना को दिया गया था। घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बाद हलई पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज तो कर लिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नही किये जाने से, पिड़ित सपरिवार डर के साये में जीने को मजबूर था।
इतना ही नहीं सभी आरोपित हथियार से लैश होकर पीड़ित के घर पहुंचकर केस उठाने व केस नही उठाने पर जान से मारने की धमकी भी दिया करते थे। हालांकि हलई पुलिस फायरिंग की घटना से इनकार करते हुए, मामले की जांच किए जाने की बात कर रही है।







