???? बिग ब्रेकिंग: पश्चिम बंगाल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई दुष्कर्म व हत्या के विरोध में डॉक्टरों ने निकाला कैंडल मार्च

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/शिव उदय सिंह: (दलसिंहसराय) जिले के दलसिंहसराय में डॉक्टरों ने, पश्चिम बंगाल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म, हत्या व हत्या करने के वक्त हत्यारों के द्वारा अपनाए गए वीभत्स तरीके से गुस्साए डॉक्टरों ने, मृतका को ईंसाफ दिलाने के उद्देश्य से कैंडल मार्च निकाला।

दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल से निकाली गयी यह कैंडल मार्च, संपूर्ण दलसिंहसराय बाजार का भ्रमण कर, महावीर चौक पहुंचकर एक सभा में तब्दील हो गया। आयोजित इस सभा की अध्यक्षता डॉ डीएन सिंह ने किया।

आयोजित इस सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि, उनलोगों का यह पेशा ही सेवा-भाव का है। बाबजूद कुछ गलत मानसिकता के लोग अपनी हैवानियत का शिकार डॉक्टर्स को ही बनाते हैं।

जिसका ताजा उदाहरण पश्चिम बंगाल में हुई घटना है। जहां एक ट्रेनी डॉक्टर की इस तरीके से हत्या की गयी है, कि सुनकर रूह तक कांप उठती है। बाबजूद सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

वक्ताओं ने सरकार से यह मांग किया कि, घटना की सीबीआई जांच कराते हुए घटना में शामिल सभी बदमाशों को चिन्हित कर उसे सख्त से सख्त सजा दी जाए। इस दौरान मौके पर डॉ डीएन सिंह, डॉ ललित कुमार सिंह, डॉ आरबी पटेल, डॉ श्रीराम कुमार सहित दर्जनों की संख्या में डॉक्टर्स मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *