अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[ समस्तीपुर ] जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में सोमवार 26 अगस्त को, स्थानीय राजद विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। आयोजित इस प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए, स्थानीय विधायक सह बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक, अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि, बिहार में तेजी से बढ़ते हुए अपराध की यह घटनाएं बेहद चिंताजनक है।

सरकार अपराध पर रोक लगाने में पुरी तरह विफल साबित हो रही है। नीतीश सरकार की उल्टी गिनती प्रारंभ हो गई है। बिहार में 2025 में तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व में, महागठबंधन की सरकार बनना सुनिश्चित हो गया है।

इस दौरान राजद विधायक ने यह भी कहा कि, बिहार के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। बिहार में विगत वर्ष कराए गए जाति आधारित गणना के उपरांत, आरक्षण की सीमा को 65% किया गया था, केन्द्र सरकार को चाहिए कि इसे संविधान की 09 वीं अनुसूची में शामिल करें।

उन्होंने यह भी कहा कि, समस्तीपुर शहर के भोला टॉकीज गुमटी पर ROB के निर्माण हेतु वह लगातार प्रयासरत रहे हैं, तथा दर्जनों बार इस मुद्दे को सदन में उठाया भी है, यही नहीं! वह निजि तौर पर भी 2 बार मुख्यमंत्री जी से मिलकर आग्रह कर चुके हैं तथा, कई बार उन्होंने रेलवे के अधिकारियों के साथ पत्राचार तथा वार्ता भी किया है,

लेकिन आज कुछ लोग जबरन इसका श्रेय लेना चाहते हैं, जो न्यायसंगत ही नही, तर्कसंगत भी नहीं है। आज तक उन्होंने केवल बेटा बनकर क्षेत्र के लोगों का सेवा किया हैं।

नेता बनकर कभी नहीं। आज समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास की चर्चा, संपूर्ण बिहार में हो रही है। इस दौरान उन्होंने ट्रेन संख्या 12557 बिहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस का विस्तार समस्तीपुर तक करने,

समस्तीपुर अनुमंडल कार्यालय से चीनी मिल चौक के बीच बने पुल के जगह पर नए पुल का निर्माण करने, शहर के बदहाल यातायात व्यवस्था को सुचारू कर जाम से निजात दिलाने हेतु, आवश्यक प्रशासनिक पहल करने तथा, समस्तीपुर रेल यांत्रिक कारखाना का जल्द से जल्द

विस्तार करने की मांग सरकार से किया। मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव तथा राजद नेता विजय कुशवाहा आदि मौजूद थे।









