Samastipur: जिले के शराब माफिया ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर स्कॉर्पियो सवार दंपत्ति से की मारपीट, हथियार के बल पर 1 लाख नकदी व जेवरात भी छीने, दो गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[समस्तीपुर] जिले के बंगरा थाने की पुलिस ने, स्कॉर्पियो सवार दंपत्ति पर जानलेवा हमला करने, तथा लूटपाट की घटना को अंजाम देने के आरोप में, घटना में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गिरफ्तार दोनों बदमाशों की पहचान वैनी थाना क्षेत्र के चंदौली गांव निवासी, सकलदीप राय के 20 वर्षिय पुत्र अभिषेक कुमार, तथा रविन्द्र राय के 22 वर्षिय पुत्र रितेश राय के रूप में की गयी है। घटना से संबंधित आवेदन भी पिड़िता ममता देवी ने बंगरा थाना को उपलब्ध करा दिया है। उधर बंगरा थाने की अपर थानाध्यक्ष प्रिति कुमारी ने, पिड़ित महिला के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में, प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

बंगरा थाने को दिए आवेदन में महिला ने करीब दो दर्जन लोगों को नामजद आरोपित बनाया है। बंगरा थाना को दिए आवेदन में महिला ने बताया है कि, उनके पति राजीव रंजन उर्फ राकेश महतो खाद का व्यवसाय करते हैं, तथा आवेदन में नामजद सभी आरोपितों के साथ मिलकर अवैध विदेशी शराब का धंधा भी विगत कई वर्षों से कर रहे हैं।

जिस धंधे में संलिप्त नामजद आरोपितों के साथ, उनके पति का पैसे के लेन देन को लेकर विवाद हो गया था।  जिसके बाद आरोपित सभी शराब धंधेबाज, उनके घर पर जाकर भी उसके पति को धमकाया करते थे, तथा कहा करते थे कि अगर उसके क्षेत्र में अवैध शराब का धंधा करना है तो, प्रति माह रंगदारी देनी होगी, वरना शराब का धंधा नही करने देगा।

इसी क्रम में जब शुक्रवार 30 अगस्त की अहले सुबह करीब 7 बजे, वह अपने पति के साथ, वैशाली जिला के कोआही गांव से अपने स्कॉर्पियो गाडी पर सवार होकर, वैनी थाना से अपने घर जा रही थी। इसी दौरान बंगरा थाना क्षेत्र के रहिमाबाद गांव के पास, करीब आधा दर्जन बाईक पर सवार 15-16 युवकों ने, उनके गाड़ी को ओवरटेक करके रोका तथा  गाली गलौज करते हुए दनादन हवाई फायरिंग करने लगा, तथा उनके पति को हथियार के बल पर गाड़ी से बाहर खींच लिया, तथा मारपीट करने लगा।

जब वह अपने पति को बचाने गाड़ी से बाहर निकलीं तो, उनके साथ भी नामजद अभियुक्तों ने बदतमीजी करते हुए, मारपीट की घटना को अंजाम दिया, तथा उनका पर्स जिसमें एक लाख रूपया रखा था, छीन लिया तथा हथियार के बल पर गले से सोने का चेन भी उक्त युवकों ने खींच लिया।

इधर इस घटनाक्रम के दौरान हो रही शोरगुल को सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुटने लगे। स्थानीय लोगों को घटनास्थल पर जुटता देख, सभी बदमाश युवक गोली चलाते हुए भागने लगा। जिसमें से दो युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया, तथा स्थानीय थाना को इसकी सुचना दे दिया। हालांकि घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस के पहुंचने से पुर्व उनके पति घटनास्थल से हट गए, क्योंकि वह मुसरीघरारी थाना के एक शराब कांड में नामजद आरोपित हैं, और फिरार चल रहे हैं।

वहीं इस संबंध में बंगरा थाना की प्रभारी थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी का बताना है कि, पिड़ित महिला के द्वारा थाना को आवेदन उपलब्ध कराया गया है। जिसके आधार पर जिले के टॉप मोस्ट शराब माफिया सहित कुल 13 लोगों को नामजद आरोपित किया गया है। जिसमें से दो नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। इस घटना में शामिल अन्य दोषी लोगों को भी बहूत जल्द गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।

इस पुरे घटनाक्रम से जुड़े अन्य जानकारी तथा इस पुरे घटनाक्रम में वैनी थानाध्यक्ष के रिश्वत वाला खेला जानने के लिए बने रहिए NEWS20 BIHAR KI AWAZ के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🔴 बिग ब्रेकिंग: क्या सच में “पुलिस सरकारी गुंडे” होते हैं ? उजियारपुर थाना में तैनात होमगार्ड जवान ने Reels में पुलिस को “सरकारी गुंडा” लिखते हुए व उजियारपुर पुलिस के छापामारी अभियान का वीडियो बनाते हुए विडियो किया वायरल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप