???? बिग ब्रेकिंग: शिक्षक दिवस मनाने से पहले शिक्षक की मौत, घटना में शामिल हाईवा को पुलिस ने किया जप्त, हाईवा का उपचालक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर) जिले के सिंघिया थाना अंतर्गत माहे सिंघिया कलाली चौक के पास,  बुधवार 04 सितंबर की देर शाम करीब 06:30 बजे हुई भीषण सड़क हादसे में, एक शिक्षक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सुचना उक्त शिक्षक के मकान मालिक को दिया।

सुचना मिलने के बाद उक्त शिक्षक के मकान मालिक घटनास्थल पर पहुंच, स्थानीय थाना को इसकी सूचना दिया। सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सिंघिया थाने की पुलिस, मृत शिक्षक के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज, मामले की छानबीन में जुट गई है।

इस दौरान स्थानीय पुलिस ने घटना में शामिल हाईवा ट्रक को भी अपने कब्जे में लेकर थाने लेती चली गयी। मृत शिक्षक की पहचान शेखपुरा जिला के बरबीघा नगर पंचायत वार्ड 02 निवासी, सहदेव पंडित के 52 वर्षीय पुत्र सिंघेश्वर प्रसाद के रूप में की गई है।

मृत शिक्षक माहे सिंघिया पंचायत के टोला बोराही गांव स्थित, प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर विगत 11 वर्षों से कार्यरत थे। उधर घटना की सुचना मिलने के बाद मृतक शिक्षक के घर में कोहराम मचा हुआ है। घर के सभी सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था।

घटना के संबंध में मृत शिक्षक के मकान मालिक का बताना है कि, मृतक बुधवार 04 सितम्बर की शाम को, अपने विद्यालय में अटेंडेंस बनाकर सिंघिया बाजार किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान माहे सिंघिया गांव स्थित, काली चौक के पास सामने से आ रही तेज गति अनियंत्रित हाईवा ट्रक ने, उसे अपनी चपेट में ले लिया।

जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल शिक्षक को, इलाज के लिए किसी अस्पताल में भर्ती करना चाहा। उससे पहले ही उक्त शिक्षक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उक्त हाईवा को, तथा उस हाईवा के उपचालक को पकड़कर, स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि इस दौरान हाईवा चालक घटनास्थल से भागने में सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोबाइल चोरी के आरोप में नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या! परिजनों ने मृतक के शव को आरोपित के दरवाजे पर रख जमकर किया हंगामा! आधा दर्जन थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची! दो पक्षों के बीच भारी तनाव!

मोबाइल चोरी के आरोप में नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या! परिजनों ने मृतक के शव को आरोपित के दरवाजे पर रख जमकर किया हंगामा! आधा दर्जन थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची! दो पक्षों के बीच भारी तनाव!

थानाध्यक्ष हैं हम! नामजद आरोपित के जगह उसके बाप/बेटे/भाई किसी को भी कर सकते हैं गिरफ्तार! क्या बिहार पुलिस की छवि धूमिल करने पर अमादा है समस्तीपुर पुलिस ? नामजद आरोपित के जगह आरोपित के पिता को किया गिरफ्तार! कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए वाद के अनुसंधानकर्ता को लगायी कड़ी फटकार