Samastipur: विभिन्न मांगों के समर्थन में भाकपा-माले ने अंचल कार्यालय पर किया प्रदर्शन व सभा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[खानपुर] खानपुर अंचल कार्यालय परिसर में, भाकपा माले खानपुर प्रखंड कमिटी के सचिव, सत्यनारायण महतो के नेतृत्व में सोमवार 09 अगस्त को, भूमि सर्वे को पारदर्शी बनाने, सभी गरीबों को दो दो लाख रुपए आर्थिक सहायता देने, 70 हजार रूपए से कम का आय प्रमाण पत्र निर्गत करने, सभी को पक्का मकान देने, स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने, 200 यूनिट फ्री बिजली देने, सभी भूमिहीन परिवारों को 05 डिसमिल जमीन देने, जीविका दीदियों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का ऋण माफ करने, मनरेगा में 200 दिन काम एवं 600 रूपए दैनिक मजदूरी देने सहित अन्य मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के उपरांत प्रखंड सचिव सत्यनारायण महतो की अध्यक्षता में ही, एक सभा का आयोजन भी किया गया। आयोजित इस सभा को संबोधित करते हुए, भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य महावीर पोद्दार ने कहा कि, भूमि विशेष सर्वे का अभियान सरकार का गरीबों को बेदखली का फरमान है।

सर्वे से पूर्व सरकार को चाहिए कि वह सर्वदलीय बैठक कर, अपनी नीति और नीयत दोनों को स्पष्ट कर दे। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, केंद्र और राज्य सरकार अपने वादों और घोषणाओं को पूरा करे। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, केंद्र सरकार की 15-15 लाख रुपए देने की घोषणा जुमला बन गई है, लेकिन बिहार सरकार की 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा को वह जुमला साबित नहीं होने देगी।

भाकपा माले इसे जन-संघर्ष के बल पर हासिल कर के रहेगी। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, स्मार्ट मीटर एक धोखा देने वाली मीटर है। जिसका विरोध जरूरी है। सभा को प्रखंड सचिव सत्यनारायण महतो, राम कुमार राय, राम विनय पासवान, कलपु राम,रामनाथ साह, विनोद सहनी सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 60 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! दुर्भाग्य या संयोग ? दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG के जिला दौरा समाप्त कर दरभंगा लौट जाने के 48 घंटों के अंदर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठती है जिला

🔴 बिग ब्रेकिंग: सदर अस्पताल से ईलाज के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपित 36 घंटा के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण के दौरान गिरफ्तार! चौकीदार का बेटा सदर अस्पताल में आरोपित के सुरक्षा में था तैनात! अभी भी दलसिंहसराय थाना में चौकीदार पुत्रों का चलता है राज!