अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[उजियारपुर] उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर बहिड़ा चौड़ में, काली मंदिर से करीब सौ मीटर पहले स्थित, कोल्ड स्टोरेज के सामने राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या -28 पर, बाइक सवार बेखौफ अज्ञात बदमाशों ने एक फाइनेंसकर्मी के सिर व कमर पर पिस्टल सटाकर, उसकी बाईक लूट ली और आराम से भाग निकले।

घटना के बाद पिड़ित युवक ने इस आपराधिक घटना की सूचना, डायल नंबर 112 तथा उजियारपुर थाना को दिया। इधर घटना की सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद, घटनास्थल पर पहुंची उजियारपुर पुलिस पिड़ित युवक से पूछताछ के आधार पर, मामले की छानबीन में जुट गई है। गिरफ्तार युवक की पहचान बेगूसराय जिला निवासी के साहिल सिन्हा के रूप में की गई है।
घटना मंगलवार 10 सितम्बर की शाम करीब 6-7 बजे के बीच की बतायी जा रही है। घटना के संबंध में पिड़ित युवक का बताना है कि, वह बेगूसराय जिला में एचडीएफसी बैंक के ट्रैक्टर लोन का काम देखता है। वह इसी सिलसले में समस्तीपुर कुछ लोगों से मिलने आया था। जहां उक्त लोगों से मिलकर वापस बेगुसराय जा रहा था।
अभी वह जैसे ही सातनपुर चौक से आगे बढ़ा था कि, सातनपुर बहिड़ा चौड़ में एनएच-28 पर, काली मंदिर से करीब 100 मीटर पीछे, कोल्ड स्टोर के पास, पल्सर बाइक पर सवार तीन की संख्या में आए, अज्ञात बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक करके रोका, तथा उस बाईक पर से दो बदमाश नीचे उतरकर एक बदमाश ने उनके कमर पर पिस्टल सटाया, तथा दुसरे बदमाश ने उनके सिर में पिस्टल सटाया, तथा उनसे बाइक लूटकर आराम से भाग निकले। घटना के बाद पिड़ित युवक ने इसकी सुचना उजियारपुर पुलिस व डायल नंबर 112 को दिया। सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद, मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जूट गयी है।
आपको बता दें कि विगत कुछ महीनों में, उजियारपुर थाना क्षेत्र में ऐसे दर्जनों बाइक व पिकअप लूट व चोरी की घटनाएं घटित हो चुकी है, लेकिन उजियारपुर पुलिस अभी तक एक भी घटना का सफल उद्भेदन नही कर पायी है। कुछ मामले तो ऐसे भी हैं, जिसका तीन महीने से भी ज्यादा का समय बीत चुका हो गया है, लेकिन थानाध्यक्ष ने उन मामलों का भी उद्वेदन तक नहीं किया है।
इसी बीच मंगलवार 10 सितम्बर को, एक बार फिर से उजियारपुर थाना क्षेत्र में एक बाइक लूट की घटना हो गई है। आपको बता दें कि, उजियारपुर थानाध्यक्ष के रूप में मुकेश कुमार के पदभार संभालने के बाद से, करीब दर्जनों बाइक चोरी व, आधा दर्जन बाइक व पिकअप की लूट हो चुकी है, लेकिन अभी तक ज्यादातर मामलों में उजियारपुर पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि अब इस बाईक लूट की घटना का उद्वेदन कब तक होता है।







