अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( खानपुर ) खानपुर थाना क्षेत्र के कामोपुर बायोडीजल पंप के पास, तेज गति अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर नोजल मैन युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की सुचना मिलने के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया।

घर के सभी लोगों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। उधर घटना के बाद घटनास्थल पर सैकड़ों स्थानीय लोगों की भीड़ जूट गयी। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने, धक्का मारकर भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया। हालांकि ट्रक चालक मौके से भागने में सफल रहा।
बाद में स्थानीय लोगों इसकी सुचना खानपुर पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची खानपुर पुलिस, मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जूट गयी है।
मृत युवक की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के कामोपुर वार्ड 02 निवासी, रामबिनो साह के 25 वर्षिय पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में की गयी है। घटना सोमवार 09 सितम्बर की रात करीब 09-10 बजे के बीच की बतायी जा रही है।
मृतक समस्तीपुर बहेड़ी पथ पर कामोपुर गांव स्थित, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के पंप पर नोजल मैन का काम करता था। घटना के दिन सोमवार की रात भी वह काम करके वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान समस्तीपुर बहेड़ी मुख्य पथ पर, कामोपुर बायोडीजल पंप के पास, पीछे से आ रही तेज गति ट्रक ने मृतक को अपनी चपेट में ले लिया।
जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने खदेड़कर ट्रक को पकड़कर लिया। हालांकि ट्रक चालक मौके पर मौजूद लोगों को चकमा देकर, ट्रक खड़ी कर भाग निकला। बाद में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है।







