???? बिग ब्रेकिंग: समस्याओं का अंबार बना कोशी कॉलेज, आंदोलन के मूड में दिख रहा छात्र संघ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:( खगड़िया ) खगड़िया जिला का कोशी कॉलेज आजकल समस्याओं का दंश झेल रहा है। कॉलेज को लगातार प्रभारी प्राचार्य मिलने से कॉलेज की दशा दिन-ब-दिन खराब होती जा रही हैं। कॉलेज में जहां एक तरफ अध्ययनरत छात्र को शिक्षकों का अभाव झेलना पर रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ शुद्ध पेयजल, साफ-सफाई तथा शौचालय में पानी की उपलब्धता जैसी मूलभूत समस्याओं को भी झेलना पड़ रहा है।

जिसके कारण अब छात्रसंघ आंदोलन के मूड में दिख रहा है। कोशी कॉलेज की इस मूलभूत समस्याओं को लेकर, छात्र राजद के महाविद्यालय अध्यक्ष निखिल कुमार ने कहा कि, कोशी कॉलेज का प्रभार प्रभारी प्राचार्य को मिलने से कॉलेज की स्थिति खराब होती दिख रही हैं। जब भी छात्र हित में किसी सुविधा की मांग की जाती है तो, प्रभारी प्राचार्य अपने पद के मजबूरी का बहाना करके उनलोगों के मांग को टाल दिया जाता है।

इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि, करीब दो माह पूर्व ही कोशी कॉलेज के वर्तमान प्रभारी प्राचार्य को, कॉलेज में शुद्ध पेय ज़ल, छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग अलग कॉमन रूम जिम, जैसे कई महत्वपूर्ण बिंदु पर पहल करने के लिए आवेदन उपलब्ध कराया गया था। जिसमें से कड़ी मशक्कत के बाद एक पानी का प्लांट शुरू करवाया गया था, लेकिन वह पानी प्लांट भी छात्र के लिए उपयोगी नही है।

वहीं कॉलेज में शौचालय तो हैं लेकिन शौचालय में पानी नहीं आता हैं। वहीं छात्र राजद नेता प्रिंस कुमार ने बताया कि, प्रभारी प्राचार्य के कार्यशैली से इस कॉलेज के छात्र काफी परेशान रहते हैं। यहां छात्रों के लिए शुद्ध पेयजल तक की व्यवस्था नहीं हैं। कॉलेज प्रांगण में जितने भी चापाकल हैं, उसमें ज्यादा खराब ही है।

वहीं वाटर प्लांट का भवन केवल नाम का ही है। जिसमें नल तो लगा हुआ हैं, लेकिन नल से जल नहीं आता हैं। यही नही, शौचालय के साफ सफाई पर कॉलेज प्रशासन का ध्यान तक नही जाता है। उन्होंने मांग किया है कि जल्द से जल्द छात्र हित में सभी परेशानियों को दूर किया जाए, अन्यथा आंदोलन की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *