???? बिग ब्रेकिंग: घर में सो रही महिला के साथ मुखिया प्रत्याशी के पुत्र ने किया दुष्कर्म, पिड़िता ने महिला थानाध्यक्ष से लगायी न्याय की गुहार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एक गांव में, एक पूर्व मुखिया प्रत्याशी के पुत्र द्वारा, एक महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया। घटना बुधवार 28 अगस्त के देर रात की बतायी जा रही है। दुष्कर्मी युवक ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जिस वक्त पिड़िता के पति व उसकी सासु मां अपने रिश्तेदार के घर गयी हुयी थी।

पिड़ित महिला ने घटना से संबंधित आवेदन, शनिवार 14 सितम्बर को महिला थाना को उपलब्ध कराकर न्याय की गुहार लगायी है। आरोपित युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर केशोपट्टी गांव निवासी, पुर्व मुखिया प्रत्याशी कमलेश कुमार राय के पुत्र बादल कुमार के रूप में की गयी है।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पिड़िता ने बताया कि, बुधवार 28 अगस्त को उनके पति व उनकी सास अपने रिश्तेदार के घर श्राद्धकर्म में शामिल होने गए हुए थे। वह अपने बच्चों के साथ घर में सोयी हुई थी। अचानक रात के करीब 2 बजे रामपुर केशोपट्टी गांव निवासी बादल कुमार चुपके से उनके घर में घुस आया, तथा आते ही उसके शरीर पर चढ़ गया।

जब उसकी नींद खुली तो वह इसका विरोध करने लगी, लेकिन उक्त युवक ने अपने हाथों से उसका मुंह दबाकर जबरदस्ती उसके साथ बलात्कार करने लगा। इस दौरान काफी देर तक उस दुष्कर्मी युवक ने उनका मुंह दबाये रखा। वह उसकी पकड़ से आजाद होने की काफी कोशिश की, लेकिन दुष्कर्मी बादल कुमार ने उसे पीछे से जकड़कर पकड़ रखा था।

जिसके कारण वह काफी कोशिश के बाद भी भाग नही पायी। गुरुवार 29 अगस्त को जब उनके पति और उनकी सास घर आयी तो, उन्होंने सारा घटनाक्रम अपनी सास तथा अपने पति को बतायी। जिसके बाद उनके पति ने इसकी सुचना स्थानीय गांव के जनप्रतिनि व गणमान्य लोगों को दिया, और पंचायती के माध्यम से उक्त युवक पर कार्रवाई की मांग की, जिसपर स्थानीय लोगों ने उक्त युवक का पंचायती करने इंकार कर दिया।

जिसके बाद वह अपने पति के साथ बादल कुमार के पिता, व भाई से इसकी शिकायत करने गये तो, उसने भी उनलोगों को जिंदा जलाकर मार देने की धमकी देने लगा। इसी बीच जब वह 2 सितम्बर को थाना में आवेदन देने के लिए जा रही थी तो, बादल कुमार अपने कुछ अन्य अपराधी मित्र के साथ मिलकर उनके घर पर आकर उन्हें बच्चे सहित जान से मारने की धमकी देने लगा।

जिसके कारण उन्होंने आवेदन नही दिया था। आज छुपते छुपाते वह आवेदन देने थाना आयी हैं। वहीं इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए, जब महिला थानाध्यक्ष के सरकारी मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गयी तो, उनका मोबाइल नंबर आउट ऑफ नेटवर्क कवरेज एरिया रहने के कारण, उनका पक्ष नही जाना जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7k Network