शिव उदय सिंह:(दलसिंहसराय) समस्तीपुर जिले की पुलिस ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आपराधिक कांड को अंजाम देकर फिरार चल रहे, 25 हजार के ईनामी बदमाश को महाराष्ट्रा के मलाड़ थाना अंतर्गत सुन्दरनगर चौराहा मुम्बई पश्चिम के पास से, मलाड़ पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।

जिससे आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस बदमाश की गिरफ्तारी से समस्तीपुर सहित दलसिंहसराय थाने की पुलिस ने भी राहत की सांस ली है। गिरफ्तार ईनामी अपराधी की पहचान, उजियारपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी वार्ड 01 निवासी, नागेश्वर सिंह के 23 वर्षिय पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गयी है।

गिरफ्तार बदमाश के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। यह उपलब्धि समस्तीपुर पुलिस को मंगलवार 17 सितम्बर को मिली। जिससे समस्तीपुर पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उक्त जानकारी दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दिया।

प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि, उजियारपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला यह अपराधी, विगत कई महीनों से दलसिंहसराय एवं विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में लूट व डकैती की घटना को अंजाम देकर फिरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस के द्वारा, उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापामारी की कार्रवाई की जा रही थी।
इसी बीच पुलिस कप्तान समस्तीपुर अशोक मिश्रा को उक्त ईनामी अपराधी के महाराष्ट्र (मुम्बई) के मलाड़ थाना क्षेत्र के सुन्दरनगर चौराहा मुम्बई पश्चिम के आसपास रहने की सुचना मिली। जिसके बाद जिला पुलिस कप्तान अशोक मिश्रा के आदेश पर, जिला के सबसे तेज तर्रार पुलिस कर्मियों में शामिल, डीआईयू शाखा प्रभारी अजीत प्रसाद सिंह, दलसिंहसराय थाना के पुलिस अवर निरीक्षक
मनोज कुमार सिंह, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक धनंजय कुमार, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक नरेश पासवान आदि को लेकर एक टीम का गठन कर महाराष्ट्रा के मलाड भेजा गया। जहां से मुबंई पुलिस के सहयोग मलाड थाना क्षेत्र से उक्त ईनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया।







