अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( कल्याणपुर ) समस्तीपुर पुलिस कप्तान अशोक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी एसआईटी की टीम ने, एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, मात्र 24 घंटे के अंदर कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव में, ग्रामीण चिकित्सक सुनील कुमार चौधरी पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य आरोपितों में से, एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

उक्त जानकारी सदर एसडीपीओ द्वितीय विजय कुमार महतो ने अपने कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दिया। आयोजित इस प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए एसडीपीओ सदर द्वितीय विजय कुमार महतो ने बताया कि, विगत दिनों कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव में, एक दवा व्यवसायी के उपर बदमाशों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम देते हुए, उस वक्त गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था, जिस वक्त वह अपनी दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी में जुटे हुए थे।

जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा तत्काल उन्हें इलाज के लिए जिला के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उनकी पत्नी रूमा चौधरी के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में, दो नामजद तथा तीन अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए, पुलिस कप्तान महोदय के निर्देश पर घटना का अनुसंधान शुरू कर दिया।

इसी क्रम में प्राप्त गुप्त सूचना व वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर, घटना के मुख्य आरोपित हरिश्चन्द्र चौधरी को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, गिरफ्तार आरोपित का आपराधिक इतिहास भी रहा है। गिरफ्तार आरोपित हरिश्चन्द्र चौधरी वर्ष 2019 में जेल भी जा चुके हैं, साथ ही एक अन्य नामजद अभियुक्त गांधी कुमार जो अभी फिरार है, उसका भी आपराधिक इतिहास रहा है।
जिसकी गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापामारी जारी है। इस घटना को 24 घंटे के अंदर उद्भेदन के लिए बनाई गयी टीम में थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी विकास केशव, अंचल निरीक्षक सदर शिव कुमार यादव, थानाध्यक्ष मथुरापुर मुकेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष कल्याणपुर दीपक कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे।







