अरविन्द कुमार/अमित कुमार: ( समस्तीपुर ) जिले के ताजपुर थाना अंतर्गत ताजपुर बाजार स्थित पटना मार्केट के पास हुई सड़क हादसे में, एक नाबालिग किशोरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना सोमवार 21 अक्टूबर की अगले सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है।

मृत छात्रा की पहचान वैशाली जिला के पातेपुर थाना अंतर्गत बाकढ़ पंचायत के वार्ड 12 निवासी, अरुण कुमार राय की 16 वर्षीय पुत्री शिवांजलि कुमारी के रूप में की गई है। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक को तथा ट्रक के उपचालक को पकड़ लिया, तथा स्थानीय ताजपुर थाना के हवाले कर दिया।
हालांकि इस दौरान मौके का फायदा उठाकर ट्रक चालक भागने में सफल रहा। वहीं घटना की सूचना मिलते ही ताजपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, घटना में शामिल ट्रक को जप्त कर तथा ट्रक के उपचालक को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया, साथ ही मृत नाबालिग किशोरी के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गई है।
घटना के संबंध में मृतका के परिजनों का बताना है कि, मृतिका नाबालिग किशोरी शिवांजलि कुमारी विगत 1 सालों से ताजपुर थाना के सामने संचालित, कोचिंग में पढ़ने जाया करती थी। घटना के समय भी वह कोचिंग पढ़ने के लिए ही अपने घर से निकली थी। जहां कोचिंग से करीब 200 मीटर पहले ही बालू लोड अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गयी।
जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बाद में उनलोगों ने स्थानीय थाना को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची ताजपुर थाने की पुलिस ने मृत किशोरी के शब को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया। घटना के बाद से मृतिका के घर में कोहराम मचा हुआ है।
परिवार में सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। मृतिका के परिजन का यह भी बताना है कि, मृतिका पढ़ाई में काफी तेज थी। पिछले वर्ष ही वह प्रथम श्रेणी से मैट्रिक की परीक्षा उतीर्ण हुई थी, तथा इंटर प्रथम वर्ष की छात्रा थी। घटना के बाद से बाकढ़ गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।







