???? BIG BREAKING: बेखौफ बदमाशों का कहर, घर जा रहे युवक को मारी गोली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर) जिले के बिथान थाना अंतर्गत जगमोहरा गांव में घर जा रहे युवक को बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

जिसे घायल युवक के परिजनों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से बेगुसराय जिला के एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका ईलाज किया जा रहा है। गोली लगने से घायल युवक की पहचान बिथान थाना क्षेत्र के जगमोहरा गांव निवासी, 30 वर्षिय राजेश कुमार के रूप में की गयी है।

वहीं घटना की सुचना मिलने के बाद रोसड़ा एसडीपीओ सोनल कुमारी व बिथान थाने की पुलिस सदल बल बेगूसराय के निजी अस्पताल पहुंच, घायल युवक के परिजन से आवश्यक जानकारी लेकर मामले की छानबीन में जूट गयी है।

घटना बुधवार की देर शाम करीब 8 बजे की बतायी जा रही है। घटना के संबंध में रोसड़ा एसडीपीओ सोनल कुमारी का बताना है कि, बिथान थाना क्षेत्र के जगमोहरा गांव में, अज्ञात बदमाशों के द्वारा जगमोहरा गांव के ही एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

घायल युवक का ईलाज बेगूसराय के एक निजि अस्पताल में किया जा रहा है। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। घटना से संबंधित अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

पत्रकार को घटना के संबंध में जानकारी देती रोसड़ा एसडीपीओ सोनल कुमारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *