???? बिग ब्रेकिंग- अड़हर की खेत से मिली नाबालिग किशोरी का शव, घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़, जांच में जुटी स्थानीय पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर ) जिले के पटोरी थाना अंतर्गत शाहपुर उंडी में अरहर की खेत से अहले सुबह एक नाबालिग किशोरी का शव मिलने के बाद ईलाके में सनसनी फैल गयी। अहले सुबह ईलाके में शव मिलने की सुचना पर, स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गयी।

स्थानीय लोगों ने इसकी सुचना पटोरी थाने की पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मृत नाबालिग किशोरी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जूट गयी है।

मृत किशोरी की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के शाहपुर उंडी गांव के वार्ड 20 निवासी, रजनीकांत सिंह की 17 वर्षिया पुत्री शिल्पी कुमारी के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका रविवार 03 नवम्बर की शाम करीब 8 बजे अपने घर से गायब हो गयी।

रात करीब 08:30 बजे मृतिका की मां जब अस्पताल से घर पहुंची तो उसने अपनी बेटी की खोजबीन शुरू की। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद भी जब उक्त किशोरी नही मिली तो, मृतिका की मां ने इसकी सुचना पटोरी थाना को दिया।

जिस पर पटोरी थानाध्यक्ष ने घटना से संबंधित आवेदन की मांग कर दी। इस बीच सोमवार 04 नवम्बर की अहले सुबह उनकी गायब बेटी शिल्पी कुमारी का शव घर से ही कुछ दुरी पर स्थित अड़हर की खेत से मिला। जिसके बाद मृतिका के घर में कोहराम तथा ईलाके में हरकंप मच गया।

घटनास्थल पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने मृतका के शव को देखकर बताया की, मृतिका की गला दबाकर हत्या की गयी है। मृतिका के परिजन इस घटना को भूमि विवाद में की गयी हत्या भी बता रहे हैं। परिजन का बताना है कि, मृतिका की मां रंजना रानी का मायका शाहपुर उण्डी गांव में है, तथा वह जमीन खरीदकर अपने मायके के बगल में ही घर बना कर रह रही हैं।

घर के उस जमीन को लेकर विगत कुछ दिनों से भूमि विवाद भी चला आ रहा है। परिजनों ने आशंका व्यक्त करते हुए बताया है कि, संभव है कि भूमि विवाद में भी मृतका की हत्या उनलोगों के द्वारा कर दी गयी होगी।

वहीं घटना से संबंधित प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर ने बताया है कि, आज सुबह 06:30 पटोरी थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार मुहल्ला से एक किशोरी का शव बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम में भेजते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🔴 बिग ब्रेकिंग: क्या सच में “पुलिस सरकारी गुंडे” होते हैं ? उजियारपुर थाना में तैनात होमगार्ड जवान ने Reels में पुलिस को “सरकारी गुंडा” लिखते हुए व उजियारपुर पुलिस के छापामारी अभियान का वीडियो बनाते हुए विडियो किया वायरल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप