???? बिग ब्रेकिंग- बिजली विभाग का कमाल, एक महीने तक एक बल्ब व एक पंखा का आया 78941 रूपए का बिजली बिल, उपभोक्ता करेगा अनिश्चितकालीन आमरण अनशन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार:( समस्तीपुर) समस्तीपुर नगर निगम के कन्हैया चौक निवासी एक बिजली उपभोक्ता गलत बिजली बिल आने के बाद संबंधित पदाधिकारियों के कार्यालयों का चक्कर लगाते लगाते परेशान होकर, बिजली विभाग के खिलाफ आमरण अनशन की घोषणा कर दी है। पिड़ित दिव्यांग व्यक्ति ने अपने इस आमरण अनशन की घोषणा से संबंधित जानकारी, पत्राचार के माध्यम से संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भी दे दिया है।

इस संबंध में समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के जितवारपुर कन्हैया चौक निवासी, सुरेश ठाकुर का बताना है कि, वह अपने मकान में बीपीएल कोटि के तहत वर्ष 2007 में बिजली का कनेक्शन लिया था। उसी समय से वह नियमित रूप से बिजली का बिल जमा करते आ रहे हैं। जिसका पावती रसीद भी उनके पास है।

इसी बीच अचानक मई 2023 में बिजली बिल 78941 रुपये आ गया। जिसे सुधार करने के लिए उन्होंने कनीय अभियंता जितवारपुर को आवेदन भी दिया। जिसके बाद जेई ने मीटर तेज चलने की बात बताकर सुधार करने का आश्वासन दिया, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद कनीय अभियंता के कहने पर उन्होंने 26552 रूपये 9 सितंबर 2023 को जमा भी कर दिया गया।

बाबजूद प्रति महीना करीब 2 हजार रूपये का बिजली का बिल आता रहा। जिसकी शिकायत करने पर बिजली बिभाग के लोगों ने मीटर जांच के नाम पर 118 रूपए जमा कराया, तथा जांच के बाद पुनः वही मीटर लगा दिया गया। जिसका परिणाम यह हुआ कि एक बार फिर 2 हजार रूपए का बिजली बिल आ गया। जिसके बाद पिड़ित दिव्यांग व्यक्ति ने इसकी शिकायत, लोक शिकायत निवारण ईकाई में किया, उसके बाद भी उसका कोई हल नही निकला।

जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री के पास किया। बाबजूद मामला जस का तस बना हुआ है। अंत में थक हारकर पिड़ित दिव्यांग व्यक्ति ने बिजली विभाग के खिलाफ 10 दिसम्बर से चीनी मिल चौक स्थित अधीक्षण अभियंता के कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन की घोषणा की है। जिसमें उसका साथ विद्यूत सुधार संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक सह भाकपा माले जिला स्थाई समिति के सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने भी देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *