???? बिग ब्रेकिंग- प्रेमी ने की प्रेमिका के पिता की चाकुओं से गोदकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार:( समस्तीपुर) जिले के  सिंघिया थाना अंतर्गत विष्णुपुर डीहा गांव में, शुक्रवार 29 नवम्बर की देर रात एक सनकी प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका के पिता की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।

स्थानीय लोगों ने इसकी सुचना सिंघिया थाने की पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पुछताछ में जूट गयी है। मृतक की पहचान सिंघिया थाना क्षेत्र के विष्णुपुर डीहा गांव निवासी 45 वर्षिय संजय कुमार सिंह के रूप में की गयी है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल व्याप्त है।

घटना से संबंधित आवेदन भी मृतिका की पत्नी शोभा देवी ने स्थानीय थाना को उपलब्ध करा दिया है। स्थानीय थाना को दिए आवेदन में मृतक संजय कुमार सिंह की पत्नी शोभा देवी ने बताया है कि, शुक्रवार 29 नवम्बर की रात खाना खाने के बाद वह अपने पति व बच्चों के साथ घर में सोने जा रही थी।

इसी दौरान रात के करीब 11 बजे सिंघिया गांव निवासी गौतम कुमार उनके घर पर आ धमका। जिसका उनके पति ने विरोध किया। जिसके बाद उनके पति संजय कुमार सिंह तथा गौतम कुमार के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतनी ज्यादा बढ़ गयी कि गौतम कुमार ने अपने पास रखा चाकू निकालकर उनके पति पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया।

जिसके बाद उसके पति घटनास्थल पर ही घायल होकर गिर पड़े। तत्काल स्थानीय लोगों ने मृतक के परिजनों के सहयोग से उसे जख्मी हालत में एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि, आरोपित युवक गौतम कुमार का मृतक की पुत्री के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका मृतक संजय कुमार सिंह हमेशा विरोध किया करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 60 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! दुर्भाग्य या संयोग ? दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG के जिला दौरा समाप्त कर दरभंगा लौट जाने के 48 घंटों के अंदर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठती है जिला