Samastipur: मुक्तापुर रेल गुमटी व समस्तीपुर स्टेशन चौक पर सभा की सफलता को लेकर चलाया गया जनसंपर्क अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर) भाकपा माले ने भोला टाकीज, मुक्तापुर एवं दलसिंहसराय रेल गुमटी पर ऑभरब्रीज निर्माण कार्य शुरू करने की मांग को लेकर, गुरुवार 12 दिसंबर को रेल विकास एवं विस्तार मंच के बैनर तले आहूत, मुक्तापुर रेल गुमटी एवं समस्तीपुर स्टेशन चौक पर प्रदर्शन-सभा को बड़ी भागीदारी दिलाकर सफल बनाने के उद्देश्य से बुधवार 11 दिसम्बर को शहर के विभिन्न वार्डों में सघन जनसंपर्क अभियान‌ चलाया।

भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, मोहम्मद क्यूम, रामबली महतो, मोहम्मद सगीर, जयंत कुमार, दिनेश कुमार, रामचंद्र पासवान, जीबछ पासवान, उपेंद्र राय, संजीत पासवान, मोहम्मद परवेज, अरशद कमाल बबलू आदि के नेतृत्व में विभिन्न मुहल्ले एवं वार्डों का दौरा कर रेल विकास एवं विस्तार मंच एवं भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने उक्त कार्यक्रम को बड़ी भागीदारी दिलाकर सफल बनाने की अपील  लोगों से मिलकर किया।

मौके पर माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि रेल विकास एवं विस्तार मंच उक्त मांगों को लेकर, दो दशकों से अधिक समय से संघर्षरत है। जिलाधिकारी, डीआरएम के समक्ष धरना- प्रदर्शन समेत सैकड़ों आंदोलन हुए। दिल्ली जाकर सांसद से प्रतिनिधिमंडल मिला एवं रेलवे बोर्ड को ज्ञापन भी सौंपा गया। वक्ताओं ने बताया कि, मंच के सदस्यों के पहल पर तत्कालीन सांसद प्रिंस राज ने लोकसभा में ध्यानाकर्षण के लिए प्रश्न पूछा तो, बिहार विधानसभा में राज्य सरकार के यहां फाईल पेंडिंग पड़ रहने को लेकर समस्तीपुर विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन ने प्रश्न किया।

कई बार डीपीआर बना! कभी रेलवे ने तो कभी बिहार सरकार ने डीपीआर को बदलने की बात कही। अब जब बिहार कैबिनेट इसे पास कर अपना अंशदान देने के लिए तैयार हो गयी है तो  काम को लटकाया जा रहा है। ऐसी स्थिति में एक बार फिर रेल विकास एवं विस्तार मंच ने अनवरत आंदोलन चलाने का शंखनाद किया है, और इसके प्रथम कड़ी के बतौर 12 दिसंबर को 11 बजे से मुक्तापुर रेल गुमटी पर प्रदर्शन-सभा शुरू होगा।

तत्पश्चात मुक्तापुर रेल गुमटी से जुलूस निकालकर समस्तीपुर स्टेशन चौक पर प्रदर्शन-सभा का आयोजन किया जाएगा। माले नेताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर प्रदर्शन-सभा को सफल बनाने की अपील जिलावासियों से किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 60 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! दुर्भाग्य या संयोग ? दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG के जिला दौरा समाप्त कर दरभंगा लौट जाने के 48 घंटों के अंदर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठती है जिला