???? बिग ब्रेकिंग- ई-रिक्शा चालक के शव के साथ परिजनों ने समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य मार्ग को किया जाम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया राजेश्वर चौक पर, रविवार 22 दिसम्बर को मृतक के परिजन व स्थानीय ग्रामीणों ने, सुबह 7 बजे से समस्तीपुर रोसड़ा मुख्य पथ को जाम कर, कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर में ई रिक्शा चालक गणेश सहनी की गोली मारकर हुई हत्या मामले में शामिल, हत्यारों को गिरफ्तार करने व उसके परिजनों को उचित मुआवजा राशि का भूगतान करने के मांग को लेकर जाम कर दिया।

उधर सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद जामस्थल पर पहुंची अंगारघाट पुलिस ने, स्थानीय गणमान्य लोगों के सहयोग से इस सड़क जाम को समाप्त कराना चाहा, लेकिन स्थानीय ग्रामीण मृतक के पिड़ित परिजन को मुआवजे की राशि दिए जाने तक सड़क जाम समाप्त करने से मना कर दिया।

जिसकी सुचना मिलने के बाद उजियारपुर प्रखंड कार्यालय के कर्मी द्वारा तत्काल पारिवारिक लाभ योजना की राशि उपलब्ध करा दी गयी। जिसके बाद मृतक के स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया। इस दौरान करीब तीन घंटों तक समस्तीपुर रोसड़ा मुख्य पथ पर यातायात बाधित रहा।

जिसके कारण उक्त पथ पर दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। आपको बता दें कि शनिवार 21 दिसम्बर को, अज्ञात बाईक सवार बदमाशों ने कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर गांव में, मृतक गणेश कुमार सहनी व एक प्रॉपर्टी डीलर की, बाईक सवार बदमाशों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी!

जिस समय ई रिक्शा चालक गणेश कुमार सहनी उक्त प्रॉपर्टी डीलर को मुक्तापुर में जमीन दिखाकर अपने ई रिक्शा पर बिठाकर वापस समस्तीपुर के गुदरी बाजार लौट रहा था। मृतक गणेश शारीरिक रूप से विकलांग होने के बाबजूद मेहनत मजदुरी करके अपना व अपने परिवार का भरन पोषण कर रहा था।

मौके पर अंचलाधिकारी उजियारपुर आकाश कुमार, बीडीओ उजियारपुर अमित कुमार, थानाध्यक्ष अंगारघाट संतोष कुमार यादव, भाकपा माले के महावीर पोद्दार, समीम मंसूरी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी