अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(उजियारपुर) जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत बेलारी गांव के एक किशोरी का शव, थाना क्षेत्र के लोहागीर गांव से दो दिनो बाद मिलने से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने, समस्तीपुर उजियारपुर मुख्य मार्ग को जमुआरी नदी पर बने पुल तथा बेलारी हाईस्कूल चौराहा दो जगहों पर जाम कर दिया, तथा हंगामा करने लगे।

इसी दौरान गावपुर योगी चौक की तरफ से आ रही डायल नंबर 112 की गाड़ी को स्थानीय लोगों ने घेर लिया तथा हंगामा करने लगे।
हालांकि इस संबंध में स्थानीय सुत्रों का बताना है कि, सड़क जाम कर रहे लोग मृतक के परिजनों को उचित सरकारी मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।
खबर लिखे जाने तक उजियारपुर पुलिस मौके पर नही पहुंची थी। विस्तृत खबर कुछ देर बाद।
Post Views: 85








