अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के सकरपुरा गांव में, भूमि विवाद में हुई मारपीट की घटना में मां व बेटे गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

जिसे परिजनों के द्वारा ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हसनपुर में भर्ती कराया गया। जहां से सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया।

वहीं सदर अस्पताल समस्तीपुर में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने भी प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर रूप से घायल दोनों मां व बेटे को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए दरभंगा डीएमसीएच रेफर कर दिया।
घायल मां व बेटे की पहचान हसनपुर थाना क्षेत्र के सकरपुरा गांव निवासी, सुरेश झा की पत्नी सरस्वती देवी तथा सुरेश झा के पुत्र श्याम सुंदर झा के रूप में की गयी है। घटना जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
Post Views: 126







