???? बिग ब्रेकिंग- सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी जेनरल मैनेजर की ईलाज के दौरान हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) जिले के मुसरीघरारी थाना अंतर्गत गंगापुर बाईपास अकलू चौक के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसकी ईलाज के दौरान मौत हो गयी।

मृत व्यक्ति की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड 31 निवासी, शिवनारायण मिश्रा के 49 वर्षिय पुत्र सुजीत कुमार के रूप में की गयी है।

उधर घटना की सुचना मिलते ही मुसरीघरारी पुलिस सदर अस्पताल समस्तीपुर पहुंच मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप मामले की छानबीन में जुट गयी है।

मृतक ताजपुर बाजार में संचालित हीरों कंपनी की एजेंसी महालक्ष्मी में बतौर जेनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों का बताना है कि, मृतक शुक्रवार 10 जनवरी की देर शाम करीब 07:30 बजे एजेंसी से अपने घर धुरलख के लिए चले थे।

इसी दौरान गंगापुर अकलू चौक बाईपास के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह जख्मी हो गए। जिसकी सुचना किसी राहगीर ने घायल व्यक्ति के परिजन को रात के करीब 10 बजे दिया।

सुचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे घायल व्यक्ति के परिजनों ने घायल व्यक्ति को ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया। जहां ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महारानी की जिंदगी जीने के लिए जहां भी गयी! अपराधी, शराब माफिया व सता-पक्ष के लोगों से रखे मधुर संबंध, समस्तीपुर का शराब माफिया सीमावर्ती जिला में है एक्टिव! पदाधिकारी और माफिया के नाम सहित खुलासा बहूत जल्द।

महारानी की जिंदगी जीने के लिए जहां भी गयी! अपराधी, शराब माफिया व सता-पक्ष के लोगों से रखे मधुर संबंध, समस्तीपुर का शराब माफिया सीमावर्ती जिला में है एक्टिव! पदाधिकारी और माफिया के नाम सहित खुलासा बहूत जल्द।