???? बिग ब्रेकिंग: CSP संचालक को गोली मारकर 2 लाख 95 हजार रूपए की लूट, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) जिले के बिथान थाना अंतर्गत उजान पूसहो मुख्य मार्ग पर बाईक सवार बदमाशों ने, एक सीएसपी संचालक को गोली मारकर रूप्यों से भरा बैग लूट लिया तथा भाग निकले। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सुचना बिथान पुलिस व डायल नंबर 112 को दिया।

सुचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने गोली लगने से घायल युवक को स्थानीय लोगों तथा घायल के परिजनों के सहयोग से बेगूसराय के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। जहां घायल युवक का ईलाज जारी है। घटना शनिवार 11 जनवरी की दोपहर करीब 12 बजे की बतायी जा रही है।

अपराधियों की संख्या 03 बतायी जा रही है, जो एक ही बाईक पर सवार होकर आए थे। गोली लगने से घायल सीएसपी संचालक की पहचान, बिथान थाना क्षेत्र के उजान गाव स्थित वार्ड 09 निवासी, राजेश साह के पुत्र नवीन साह के रूप में की गयी है।

सुत्रों का बताना है कि, लूटपाट के दौरान बदमाशों ने सीएसपी संचालक से करीब 2 लाख 95 हजार रूपए नकद, एक लैपटॉप व एक मोबाइल की लूट की है। घटना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर स्वयं घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए हैं।

घटना के संबंध में सुत्रों का बताना है कि, घायल नवीन साह जगमोहरा गांव में सीएसपी चलाता है। वह अन्य दिनों की भांति शनिवार 11 जनवरी को भी बिथान से पैसे लेकर, जगमोहरा गांव स्थित सीएसपी जा रहा था। इसी दौरान पुर्व से घात लगाए तीन की संख्या में बाईक सवार बदमाशों ने, पूसहो बरदौनी मार्ग पर उक्त सीएसपी संचालक को रोका तथा रूपए लेने लगा।

जिसका सीएसपी संचालक ने विरोध किया। जिसके बाद बदमाशों सीएसपी संचालक को गोली मार दिया, तथा रूपए से भरा बैग लेकर भाग निकला। गोली चलने की आवाज पर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तथा इसकी सुचना स्थानीय पुलिस को दिया।

सुचना मिलने के तत्काल बाद बिथान थाने की पुलिस मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल सीएसपी संचालक को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिथान में भर्ती कराया।

जहां घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। हालांकि घायल युवक के परिजन बेहतर चिकित्सा के लिए घायल सीएसपी संचालक को बेगुसराय के एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका ईलाज किया जा रहा है।

वहीं इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक के कार्यालय द्वारा जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि, दिनांक 11 जनवरी 2025 को समय करीब 11:15 बजे, बिथान थाना अन्तर्गत फुशहो-बरदौनी मार्ग के बीच सीएसपी संचालक नवीन कुमार से, बाईक सवार 3 की संख्या में अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा रूपए छीनने की कोशिश किए जाने के दौरान अपराधकर्मी व सीएसपी संचालक के बीच हाथापाई हो रही थी।

इसी दौरान अपराधकर्मियों ने सीएसपी संचालक नवीन कुमार को गोली मार दी तथा, उनके रूपये लेकर फरार हो गए। उक्त घटना की सूचना मिलते ही बिथान थाने की पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुँच, ग्रामीणों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए बेगूसराय भेज दिया है।

जहां वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। घटना के बाद घटनास्थल पर FSL टीम तथा DIU की टीम को भेज दिया गया है। आस-पास के ईलाकों में लगे सीसीटीवी फूटेज को खंगाला जा रहा है, तथा विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *