???? बिग ब्रेकिंग: अज्ञात महिला की लाश मिलने से ईलाके में सनसनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के अंगारघाट थाना अंतर्गत चैता उतरी पंचायत के वार्ड संख्या 01 स्थित, सुग्गापाकर बांध के पास, सोमवार 31 मार्च की अहले सुबह करीब 7 बजे में, एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। स्थानीय लोगों ने इसकी सुचना अंगारघाट थाने की पुलिस को दिया।

सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची अंगारघाट पुलिस, घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को उस वक्त हुई, जब चैता गांव की ही कुछ महिलाएं गेहुं काटने खेतों की ओर जा रही थी। इसी दौरान उन महिलाओं की नजर उक्त महिला के शव पर पड़ी।

उक्त शव के बारे में स्थानीय लोगों का बताना है कि, उक्त महिला की कहीं अन्यत्र हत्या कर शव को छिपाने के उद्देश्य से यहां लाकर फेंक दिया गया है। वहीं घटना की सुचना मिलने के बाद एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं।

वहीं अंगारघाट थानाध्यक्ष दिव्यज्योति कुमारी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है।

वहीं इस संबंध में दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा का बताना है कि, महिला के शव को देखने से प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि, उसकी कहीं अन्यत्र हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से यहां लाकर फेंक दिया गया है। शव की पहचान नही हो पायी है। शव का सत्यापन किया जा रहा है। एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *