???? बिग ब्रेकिंग: संदिग्ध अवस्था में अधेड़ व्यक्ति की मौत! जांच में जुटी स्थानीय पुलिस! परिजन लगा रहे हत्या का आरोप!

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के मुसरीघरारी थाना अंतर्गत उदापट्टी गांव के, एक व्यक्ति की मौत संदिग्ध अवस्था में हो गयी। घटना की जानकारी परिजनों को उस वक्त हुई, जब शनिवार 12 अप्रैल की सुबह एक चारपहिया वाहन से मृतक का शव, उदापट्टी गांव स्थित उनके घर पर पहुंचा। शव देखकर मृतक के परिजनों में चीख पुकार मच गयी।

घर की महिलाओं के करूण चित्कार से गांव का पुरा माहौल गमगीन हो गया। बाद में स्थानीय लोगों ने इसकी सुचना मुसरीघरारी पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मुसरीघरारी पुलिस, मृतक के शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है। मृतक की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के उदापट्टी वार्ड 09 निवासी, स्वर्गीय राम एकबाल चौधरी के 55 वर्षीय पुत्र नबुनाथ चौधरी उर्फ जनक बाबू के रूप में की गई है। 

घटना के संबंध में मृतक के ग्रामीणों का बताना है कि, शुक्रवार 11 अप्रैल की देर रात गांव के ही कुछ लोग, मृतक को अपने साथ लेकर दरभंगा गए थे। जहां से देर रात तक मृतक जब अपने घर वापस नही पहुंचा तो, मृतक के परिजनों ने मृतक के मोबाइल फोन पर कॉल करना शुरू कर दिया। जिसके बाद कॉल रिसीव करके मृतक ने बताया कि, वह घर वापिस आ रहा है।

जिसके बाद घर के लोग भी निश्चित होकर सो गए। सुबह जब उनलोगों की आंखें खुली तो, घर के बाहर दरवाजे पर से किसी चारपहिया वाहन की आवाज सुनायी पड़ी। जिसके बाद वहलोग घर से बाहर निकले तो देखा कि, जिसका वह लोग सारी रात ईंतजार कर रहे थे। उसकी लाश चार पहिया वाहन में पड़ी हुई है। जिसके बाद परिवार के लोगों के बीच चीख पुकार मच गयी। जब मृतक का शव लेकर आए व्यक्ति से पुछताछ की गयी तो, उसने बताया कि, दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में उनकी थार गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी।

जिसमें नबुनाथ चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। जहां रास्ते में ही इनकी मौत हो गयी है। वहीं मृतक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि, देर रात को घर से बुलाकर बाहर ले जाकर इनकी हत्या कर दी गयी है, तथा इस घटना को दुर्घटना साबित करने के लिए झूठी कहानी रची जा रही है।

वहीं अपर थानाध्यक्ष मुसरीघरारी शैलेन्द्र कुमार का बताना है कि, सुचना मिली थी कि, दरभंगा जिला के कमतौल में, मुसरीघरारी के उदापट्टी निवासी जनक बाबू नाम के एक व्यक्ति की मौत सड़क हादसे में हो गयी है। वहीं मृतक के परिजनों का आरोप है कि, मृतक को घर से बाहर बुलाकर हत्या कर दी गयी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं खुलासा हो पाएगा कि यह हत्या है या हादसा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *