समस्तीपुर। जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत गंगापुर विक्रमपुर बांदे गांव होकर, समस्तीपुर काम करने जा रहा युवक सड़क हादसे में घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया। जिसे ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।

जहां पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गयी। मृतक की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुरबाला वार्ड 10 निवासी, रामाधार सिंह के 33 वर्षिय पुत्र मंचित कुमार के रूप में की गयी है। घटना मंगलवार 15 अप्रैल की सुबह करीब 09 बजे की बतायी जा रही है।
घटना के संबंध में मृतक के ग्रामीणों का बताना है कि, मृतक राजमिस्त्री के साथ मजदुरी का काम करता था। जहां रोजाना की तरह ही मृतक मंगलवार 15 अप्रैल की सुबह भी वह अपने घर फतेहपुरबाला से समस्तीपुर काम करने के लिए गंगापुर चौक से, बांदे मुसापुर गांव होकर समस्तीपुर जा रहा रहा था। इसी दौरान मुसापुर गांव में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा तत्काल ईलाज के लिए, सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया।
जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए, पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जहां पटना ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी। मृतक शादीशुदा था, तथा उसके तीन छोटे छोटे बच्चे भी हैं। युवक की मौत के बाद उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, तथा गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।








