SAMASTIPUR: चंदौली गांव में मृतक के परिवार वालों से युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी ने किया मुलाकात! पिड़ित परिवार को दिए सांत्वना! उपलब्ध कराया 06 माह की राशन सामग्री

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत स्थित चंदौली गांव निवासी, मृतक विशुनी सहनी के पिड़ित परिवारवालों से, उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला गांव निवासी युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी ने मुलाकात किया तथा उन्हें सांत्वना देते हुए, पिड़ित परिजनों को हजारों रूप्ये मूल्य का राशन किरासन सामग्री उपलब्ध कराया।

इस दौरान मौके पर मौजूद रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत के पूर्व मुखिया उमेश सहनी ने बताया कि, उनके ग्रामीण विशुनी सहनी उत्तर प्रदेश के बलिया जिला में राजमिस्त्री के साथ मजदूरी का काम करते थे। पिछले दिनों अचानक उसकी तबीयत खराब हो गयी। जिसके बाद वह बलिया से अपने घर वापिस आ गया। घर आने के बाद उसकी तबीयत और भी ज्यादा खराब हो गयी।

जिसके बाद उसे ईलाज के लिए समस्तीपुर ले जाया गया। जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया। जहां ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी। इसकी सूचना जैसे ही स्थानीय समाजसेवी भाई राजू सहनी को हुई। तत्काल ही वह पिड़ित परिवार वालों से मिलने उसके घर पहुंचे हैं, तथा अपने निजि कोष से करीब 25-30 हजार रूपए का सामान मृतक के परिजनों को उपलब्ध कराया है।

वहीं मौके पर मौजूद एक अन्य ग्रामीण का बताना है कि, युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी वाकई में गरीबों के मसीहा हैं। इनके द्वारा लगातार गरीब बिटिया की शादी कराना, सड़क हादसे में मरने वाले पिड़ित परिवार को राहत सामग्री उपलब्ध कराना, अपराधियों के गोली के शिकार होने वाले मृतक के परिवार को तत्काल सहायता राशि व राशन किरासन का सामान उपलब्ध कराना, अग्णिपिड़ित परिवारों को सहायता सामग्री के रूप में राशन किरासन, वस्त्र, वर्तन सेट तथा नकद राशि उपलब्ध कराना, किसी भी आपदा/विपदा में 02 घंटों के अंदर सहायता सामग्री उपलब्ध कराना आदि का कार्यक्रम अपने निजि कोष से जारी ही रहता है, जो यह साबित करता है कि, युवा समाजसेवी भाई राजू साहनी वाकई में दानवीर समाजसेवी हैं।

वहीं इस दौरान मौके पर मौजूद युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी ने बताया कि, इस तरह की घटना के बारे में सुनकर उनकी रूह कांप जाती है। मृतक के परिवारवालों की तथा घर की हालत देखकर उन्हें रोना आ रहा है। मृतक के घरवालों के पास ना तो रहने के लिए ढंग का घर है और ना ही भोजन करने के लिए अनाज।

जबकि मृतक विशुनी सहनी की पत्नी के अलावे 05 छोटे छोटे बच्चे व बुजुर्ग पिताजी हैं। उन्होंने घटना की सुचना मिलने के तुरंत बाद चंदौली गांव पहुंचकर, उनसे जो भी संभव हो पाया है, सहायता किया है और आगे भी वह इस परिवार की सहायता करते रहेंगे।

मौके पर भगवानपुर कमला पंचायत के सरपंच पति जयराम साहनी, श्रीराम साहनी, रामश्रेष्ठ साहनी, सुजित कुमार, चन्दन साहनी, महेश सहनी, चंद्रकांत सिंह, राजेश कुमार सिंह, ललित कुमार सिंह, वरुण कुमार राय, सियाराम राय, रंजीत प्रसाद,सुखलाल साहनी, नकुल साहनी मदन साहनी, बटोरन साहनी, मन्टु पंडित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *