???? बिग ब्रेकिंग: संदिग्ध हालत में अधेड़ व्यक्ति का मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के विभूतिपुर थाना अंतर्गत खुनियां पोखर के पास झोपड़ी से, एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद ईलाके में सनसनी फैल गयी। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी विभूतिपुर पुलिस को दिया।

सुचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। घटना मंगलवार 13 मई की देर रात करीब 2 बजे की है। घटना के संबंध में परिजनों का बताना है कि, मृतक मंगलवार 13 मई की देर शाम करीब 8 बजे घर से निकले थे, लेकिन रात के 12 बजे तक वापस घर नही आए।

इसी बीच दुर्गा मंदिर के आसपास के एक लड़के ने बताया कि, मृतक का शव खुनियां पोखर के पास जागिरपट्टी चौर में एक झोपड़ी में टंगी हुई है। सुचना मिलने के बाद मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, और इसकी सुचना स्थानीय पुलिस को दिया।

सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने, मृत व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज, मामले की छानबीन में जूट गयी है। मृत व्यक्ति की पहचान विभूतिपुर थाना अंतर्गत महमदपुर सकरा वार्ड 14 निवासी, ननकी दास के 45 वर्षिय पुत्र अनिल दास के रूप में की गयी है। मृतक के परिवार वालों ने आशंका जताया है कि, मृतक की गला दबाकर हत्या कर दी गयी है, तथा बाद में शव को लटका दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *