समस्तीपुर। जिले के नगर थाना अंतर्गत अनुरूप सिनेमा हॉल बाईपास के किनारे, मंगलवार 20 मई की अहले सुबह एक युवक का शव मिलने के बाद ईलाके में सनसनी फैल गयी। शव मिलने की सुचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गयी है।

मृत युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मुहल्ला निवासी, स्वर्गीय राजनारायण शर्मा के 35 वर्षिय पुत्र महेश कुमार शर्मा के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी ज्योति देवी का बताना है कि, उनके पति महेश शर्मा सोमवार की शाम को ई रिक्शा चलाने गए हुए थे।
जिसके बाद वह सारी रात घर नही आए। सुबह में उनकी ननद ने बताया कि, बाईपास के किनारे किसी की लाश मिली है। जिसके बाद वह भी घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि, उसके ही पति का लाश है। महिला ने मृतक की पहचान जींस पैंट व गले में पहने गए रूद्राक्ष माला से किया।
वहीं मृतक के चाचा व अन्य मुहल्ले वासियों का बताना है कि, शादी के बाद से ही मृतक व उसकी पत्नी के बीच अनबन की स्थिति बनी हुई थी। इस बीच मृतक की पत्नी ज्योति देवी ने मृतक महेश शर्मा को छोड़कर किसी और से शादी कर ली। जिससे एक बच्चा भी है।
इधर दो माह पहले मृतक की पत्नी एक बार फिर अपने दुसरे पति को छोड़कर महेश के साथ रहने बहादुरपुर आ गयी थी। इस बीच दोनों के बीच हमेशा अनबन होते ही रहता था। उन्होंने आशंका जाहिर किया है कि, मृतक की पत्नी ने ही किसी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी है। जबकि मृतक की पत्नी ज्योति देवी का बताना है कि, उसके पति और उसके बीच कोई अनबन नही थी। उसका पति ही उसे कमाकर खिलाता भी था।







