



समस्तीपुर। जिले के रोसड़ा थाना अंतर्गत बटहा पंचायत में, बाईक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, तथा घटनास्थल से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने, घायल व्यक्ति को ईलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल रोसड़ा में भर्ती कराया गया।

जहां से घायल व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए, सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। इधर सदर अस्पताल समस्तीपुर में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने भी घायल व्यक्ति की हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गयी है। गोलीबाड़ी की घटना में घायल व्यक्ति की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के बटहा गांव वार्ड 11 निवासी, रामविलास महतो के 40 वर्षिय सुरेश महतो के रूप में की गयी है।
घटना के संबंध में घायल व्यक्ति सुरेश प्रसाद सिंह का बताना है कि, वह अपने पंचायत के मनरेगा स्थल पर काम करवा रहे थे। इसी दौरान दो बाईक पर सवार चार की संख्या में आए हथियारबंद बदमाशो ने, उन्हें निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें वह घायल हो गए। वहीं घटना से संबंधित प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए, पुलिस कप्तान समस्तीपुर अरविन्द प्रताप सिंह ने बताया है कि, रोसड़ा थाना क्षेत्र के बटहा गांव वार्ड 11 निवासी, राम विलास महतो के पुत्र सुरेश महतो को बाईक सवार बदमाशों के द्वारा गोली मारकर घायल कर दिए जाने की सुचना प्राप्त हुई है। घटना का कारण पुर्व से चला आ रहा आपसी विवाद बताया जा रहा है। जख्मी को ईलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल रोसड़ा भेजा गया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए, एसडीपीओ रोसड़ा सोनल कुमारी के नेतृत्व में, विधिसम्मत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।