समस्तीपुर। जिले के विभिन्न सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म पर एक ऑडियो क्लिप व एक विडियो क्लिप काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दो लोग आपस में मोबाइल फोन पर बातचीत करते हुए प्रतीत हो रहे हैं। जिसमें एक शख्स बोलता है कि, तुमको जो करना है आराम से करो न! परेशान किसलिए हो रहे हो ?

जिसके बाद दुसरा शख्स बोलता है कि, चौक पर कोई दिक्कत नही न होगा ? जिस पर पहला शख्स बोलता है कि, कोई दिक्कत नही होगा। हम चकवा के तरफ जा रहे हैं, घुमकर आते हैं। जिसके बाद दुसरा शख्स बोलता है कि, ठीक है जाओ घुमकर कांचा होकर निकल जाना।
जिसके बाद पहला शख्स बोलता है कि, तीन बजे तक वह सभी को लेकर चौक पर ही रहेगा। सभी गाड़ी में बैठा हुआ है। तुम चुपचाप गाड़ी को तेजी से निकालते हुए चले जाओ। कोई दिक्कत नही है। जिस समय तुम्हारा गाड़ी जाएगा कोई गाड़ी में से नही उतरेगा। तीन बजे सबको यहां से भगा देंगे।
इस वायरल ऑडियो क्लिप को सुनने के बाद ऐसा लग रहा है, जैसे इस दोनों शख्स में से कोई एक कोई अवैध धंधा करता है, जिसकी ईजाजत बिहार सरकार नही देती है, तथा इस क्लिप में बात कर रहा दुसरा शख्स किसी प्रशासनिक कार्यालय का कोई कर्मी प्रतीत हो रहा है।
वायरल ऑडियो क्लिप को सुनने से इतना तो स्पष्ट है कि, कोई गलत धंधा करने वाला व्यक्ति प्रशासन के ही किसी व्यक्ति के मेलजोल से किसी गाड़ी को, प्रशासन के लोगों को चकमा देकर भागने के फिराक में है। जिसमें उस गलत व्यक्ति का साथ भी कोई प्रशासनिक व्यक्ति ही दे रहा है।
इस बीच एक विडियो क्लिप भी वायरल हो रहा है, जिसमे एक महिला बता रही है कि, किसी चौकीदार को वह 10 हजार रूपए रिश्वत दी है। जब इस वायरल ऑडियो व विडियो क्लिप के बारे में जानकारी जुटाई गयी तो, विश्वसनीय सुत्रों से पता चला कि, वायरल हो रहा यह ऑडियो क्लिप समस्तीपुर जिले के घटहो थाना में कार्यरत चौकीदार अर्जुन पासवान व स्थानीय शराब माफिया के बीच हुई बातचीत का है।
सुत्रों का यह भी बताना है कि अर्जून पासवान थाना का चौकीदार ही नही, बल्कि घटहो थानाध्यक्ष मंजूला मिश्रा के थाना वाहन का चालक भी है। वायरल हो रहा यह ऑडियो क्लिप कुछ दिन पहले का बताया जा रहा है। यही नही! स्थानीय सूत्र का यह भी बताना है कि, चौकीदार के द्वारा शराब माफिया के साथ मिलकर अवैध शराब के इस धंधे में एक पुलिस पदाधिकारी की छत्रछाया भी मिली हुई है।
अब इसमें सबसे आश्चर्यजनक बात तो यह है कि, एक चौकीदार जो थाना का गाड़ी चलाता है और उस गाड़ी में थानाध्यक्ष भी मौजूद रहती है, तो अभी तक थानाध्यक्ष मंजुला मिश्रा को इसकी भनक तक क्यों नही हुई कि, चौकीदार वर्दी की आड़ में शराब माफियाओं से अवैध वसुली व चोरी छुपे शराब का कारोबार करवाता है ? या ऐसा तो नही है कि, थानाध्यक्ष घटहो सबकुछ जानते हुए भी अंजान बनने का ढोंग करती रही।
वहीं एक वायरल विडियो क्लिप जिसमें एक महिला स्पष्ट तौर पर बोल रही है कि, उसने 10 हजार रूपए रिश्वत चौकीदार को दिए हैं। उक्त दोनों मामलों को देखकर व सुनकर इतना तो स्पष्ट लग रहा है की, घटहो थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार का अंबार लगा हुआ है, जहां बिहार सरकार द्वारा प्रतिबंधित सामान का धंधा भी एक चौकीदार की मदद से खुलेआम किया जा रहा है।
अब देखना यह दिलचस्प होगा कि, इस वायरल ऑडियो क्लिप व विडियो क्लिप को संज्ञान में लेते हुए, पुलिस कप्तान समस्तीपुर अरविन्द प्रताप सिंह घटहो थानाध्यक्ष, एक अन्य पुलिस पदाधिकारी व उक्त चौकीदार अर्जून पासवान के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं। हालांकि NEWS20 BIHAR KI AWAZ वायरल हो रहे इस ऑडियो क्लिप व विडियो क्लिप के सत्यता की पुष्टि नही करता है।
वहीं इस संबंध में दलसिंहसराय सर्किल पुलिस निरीक्षक पिंकी प्रसाद का बताना है कि, वायरल ऑडियो क्लिप उनके भी संज्ञान में आया है। वायरल ऑडियो क्लिप की जांच की जा रही है। जांच में अगर उक्त आवाज चौकीदार का निकलता है तो, उसके विरूद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।








