???? बिग ब्रेकिंग: थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह को मिली बड़ी उपलब्धि चोरी की घटना के 07 दिनों के अंदर आधा दर्जन अन्तर्जिला चोरों को किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार की आवाज। सरायरंजन। अरविन्द कुमार व नसीब लाल झा

समस्तीपुर। जिले के सरायरंजन थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह ने, एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए, बंद घर में हुई चोरी की घटना की जानकारी मिलने के 07 दिनों के अंदर, अन्तर्जिला चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए, इस चोरी की घटना में शामिल आधा दर्जन चोरों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार चोर के पास से चोरी का मोबाइल व ताला काटने वाला उपकरण बरामद किया गया है। गिरफ्तार सभी चोरों को आवश्यक पुछताछ के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। गिरफ्तार चोरों की पहचान बेगुसराय जिला के मंसुरचक थाना अंतर्गत मंसुरचक गांव निवासी, लालबाबु साह के पुत्र बादल कुमार, आलम चौक निवासी मोहम्मद नसीम साह के पुत्र मोहम्मद मुबारक तथा मंसुरचक गांव

निवासी नागेश्वर महतो के पुत्र कर्मवीर कुमार व दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बल्लोचक निवासी, मोहम्मद एनामुल हक के पुत्र मोहम्मद अरशद व मोहम्मद हरीश तथा दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के ही कमराव निवासी, मोहम्मद शहजाद के पुत्र मोहम्मद एहसान के रूप में की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्तों में से कुछ अभियुक्त जिला के अन्य थानों में पुर्व से वांछित भी है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सरायरंजन थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह ने बताया कि, बीते दिनों 22/23 की रात्री थाना क्षेत्र के बाजितपुर मेयारी गांव स्थित वार्ड 11 में, एक बंद घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को उस समय अंजाम दिया था। जिस समय गृहस्वामी अनिल कुमार मिश्र सपरिवार, किसी काम से कुछ दिनों के लिए घर से बाहर गये हुए थे।

जिससे संबंधित आवेदन मिलने के बाद तत्काल उन्होंने उक्त मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए, घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा, अपर पुलिस अधीक्षक सह एसडीपीओ सदर 01 के निर्देशन में उक्त घटना के उद्भेदन की दिशा में जांच शुरू कर दी गयी।

जांच के क्रम में प्राप्त मानवीय आसुचना व तकनीकी अनुसंधान के आधार पर घटना में शामिल अन्तर्जिला चोर गिरोह के साथ साथ दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से भी सभी चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना के उद्भेदन में DIU टीम का भी अहम योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 60 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! दुर्भाग्य या संयोग ? दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG के जिला दौरा समाप्त कर दरभंगा लौट जाने के 48 घंटों के अंदर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठती है जिला