पॉल्ट्री फार्म संचालक की हत्या के 60 घंटा बाद भी उजियारपुर पुलिस के हाथ खाली, हत्यारों को गिरफ्तार करना तो दुर पहचान करने में भी नाकाम साबित हो रहे उजियारपुर थानाध्यक्ष

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत चाँदचौर करिहारा पंचायत के माधोडीह गांव में, गुरूवार 21 अगस्त को दिनदहाड़े पॉल्ट्री फार्म संचालक युवक, विक्रम गिरी की हत्या के आज 60 घंटा पुरा होने के बाद भी, उजियारपुर थानाध्यक्ष का हाथ खाली नजर आ रहा है।

हत्याकांड के 60 घंटा बीत जाने के बाद भी, घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को गिरफ्तार करना तो दुर, उनकी पहचान तक कर पाने में उजियारपुर पुलिस पुरी तरह नाकाम साबित होती दिख रही है।

हालांकि गोली मारने के तरीका को देखकर ऐसा लग रहा है कि, जैसे इस घटना को किसी शार्प शूटर ने अंजाम दिया हो, क्यों कि विश्वसनीय सुत्रों का बताना है कि, उजियारपुर पुलिस ने घटनास्थल से सात खोखा बरामद किया था, तथा मृतक विक्रम गिरी के शरीर पर भी 7-8 गोली लगने का जख्म पाया गया था।

इसी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि, हत्यारों ने जितनी गोलियां चलायी सभी गोली मृतक के शरीर में घुसती चली गयी, और एक भी गोली अपने निशाने से चुकी नही।

पुलिस की कार्यशैली पर भी उठाए जा रहे हैं सवाल!

जिस तरह बदमाशों ने दिन के 12 बजे चांदचौर करिहारा के सबसे पॉश ईलाका,  और सघन आबादी वाले ईलाके में पुरे इत्मीनान से विक्रम गिरी को 7-8 गोली मारी, और फायरिंग करते हुए आराम से सातनपुर चौक होते हुए फिरार हो गये, इससे पुलिस की कार्यशैली पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है कि, आखिर उजियारपुर पुलिस इतने देर तक क्या कर रही थी ?

क्या उजियारपुर में बदमाशों के दिल से उजियारपुर पुलिस का खौफ खतम हो चुका है ? क्योंकि उजियारपुर थाना क्षेत्र के ईतिहास में शायद यह ऐसी पहली घटना है, जिसमें उजियारपुर थाना में नए थानाध्यक्ष के योगदान देने के मात्र 10 दिनों के अंदर, दिनदहाड़े एक युवक को इतनी सारी गोलियां मारकर हत्या कर दी गयी हो।

जिससे यह साबित होता है कि, उजियारपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर अपराधी बेखौफ हो चुके हैं, और उजियारपुर थानाध्यक्ष डॉ रामानुज राम अंधेरे में तीर चलाकर सटीक निशाना लगाने की जुगत में जुटे हुए हैं। हालांकि दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा, इस घटना की गंभीरता को देखते हुए स्वयं सारी रात जाग-जागकर, अभी तक सैकड़ो सीसीटीवी फुटेज खंगाल चुके हैं।

वहीं इस संबंध में विश्वसनीय सुत्रों का बताना है कि, एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा को कुछ सुराग हाथ लगा है, जिसपर वह काफी गंभीरतापूर्वक काम कर रहे हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि, बहूत जल्द ही इस मामले का सफल उद्भेदन कर लिया जाएगा। वहीं पुलिस सुत्रों का बताना है कि, एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा व सर्किल ईंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद स्वयं जिला के एक जेल में बंद कुछ अपराधियों से भी पुछताछ किया है। जिसमे कुछ अहम जानकारी मिलने की बात की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *