???? BIG BREAKING: राजद नगर अध्यक्ष के बड़े पुत्र की लाश अहले सुबह सड़क किनारे से मिलने के बाद ईलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के सरायरंजन थाना अंतर्गत सरैया के पास एनएच-322 के किनारे से, राजद नगर अध्यक्ष के पुत्र की लाश, रविवार 31 अगस्त की अहले सुबह मिलने के बाद ईलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सुचना मिलते ही हजारों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

उधर घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी। सुचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच, काफी मशक्कत के बाद मृत युवक के शव को अपने कब्जे मे लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जूट गयी है। मृत युवक की पहचान सरायरंजन नगर पंचायत के राजद नगर अध्यक्ष, चिंतावन वार्ड 06 निवासी, सोनू सिंह के 30 वर्षिय पुत्र संजीव कुमार सिंह के रूप में की गयी है।

हालांकि इस घटना के संबंध में स्थानीय लोग कुछ भी बताने से इनकार करते देखे गए, लेकिन आपस में तरह तरह की बातें भी कर रहे थे। इस दौरान एनएच-322 पर लोगों की भाड़ी भीड़ जुटने के कारण, सड़क जाम सी स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का बताना है कि, मृतक अपने घर से शाम करीब 06 बजे निकला था, तथा अपने एक रिश्तेदार के घर से बाईक लेकर अपने घर के लिए चला था।

जहां देर रात तक घर नही पहुंचने पर, मृतक के घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद भी मृतक संजीव कुमार सिंह के बारे में कुछ भी जानकारी नही मिला। अचानक सुबह सुचना मिली की एनएच-322 के किनारे, झाड़ियों में एक युवक की लाश पड़ी हुई है, तथा पास में ही एक बाईक भी खड़ी है। जब मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि, संजीव कुमार सिंह की लाश पड़ी हुई है।

जिसके बाद मृतक के घरवालों के बीच कोहराम मच गया। चारों तरफ मृतक के परिजनों की चीख पुकार ही सुनाई दे रही थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची सरायरंजन पुलिस ने, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।

इस दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने यह आशंका भी जाहिर किया है कि, उक्त युवक की कहीं अन्यत्र हत्या कर शव को यहां पर लाकर फेंक दिया गया है।

वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष सरायरंजन का बताना है कि, थाना क्षेत्र से एक लाश मिली है। एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम में भेजते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *