???? BIG BREAKING: डीआईयू के अमित कुमार बने कर्पूरीग्राम थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिला मुख्यालय से सटे कर्पूरीग्राम थाना के नए थानाध्यक्ष के रूप में, पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार को पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर ने प्रभारी थानाध्यक्ष के तौर पर प्रतिनियुक्त किया है।

प्रतिनियुक्ति के बाद पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार ने बुधवार 03 सितम्बर को दोपहर बाद कर्पूरीग्राम थाना में योगदान भी दे दिया। पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार 2019 बैच के पुलिस पदाधिकारी हैं।

आपको बता दें कि कर्पूरीग्राम थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष अमित कुमार पुर्व में DIU टीम के सबसे तेजतर्रार पुलिस ऑफिसर के रूप में जाने जाते रहे हैं।

इस संबंध में कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष अमित कुमार का बताना है कि, थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना व अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *