समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना के नए थानाध्यक्ष के रूप में पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर अरविन्द प्रताप सिंह ने पुलिस निरीक्षक अजीत कुमार को पदस्थापित कर दिया।

वहीं पुलिस निरीक्षक अजीत कुमार ने, उजियारपुर थाना के थानाध्यक्ष के पद पर शुक्रवार 05 सितम्बर को पदभार भी ग्रहण भी कर लिया। श्री कुमार 2009 बैच के पुलिस पदाधिकारी हैं।
इससे पुर्व उजियारपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार बक्सर जिला में भी थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत रह चुके हैं।
पदभार ग्रहण करने के बाद नव-पदस्थापित थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि, उजियारपुर थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना, आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाना व थाना क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
Post Views: 496







