???? BIG BREAKING: हाईस्कूल के नाईट गार्ड को बदमाशों ने मारी गोली, चिंताजनक हालत में चल रहा घायल युवक का ईलाज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के विभूतिपुर थाना अंतर्गत सकरा गांव में, बुधवार 10 सितम्बर की देर शाम, बाईक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिसे स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा ईलाज के लिए नजदीकी निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर चिकित्सा के लिए समस्तीपुर रेफर कर दिया गया।

जहां जिला मुख्यालय स्थित एक निजि अस्पताल में उसका ईलाज जारी है। गोली लगने से घायल युवक की पहचान, विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सकरा गांव निवासी, रामजतन राय के पुत्र उमेश कुमार के रूप में की गयी है। बदमाशों की संख्या 04 बतायी जा रही है, जो दो बाईक पर सवार होकर आए थे। गोलीबारी की घटना में घायल युवक हाई स्कूल सकरा के नाईट गार्ड बताए जा रहे हैं।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक उमेश राय गांव के ही एक हाई स्कूल में संविदा के आधार पर नाइट गार्ड के रूप में काम करते हैं, साथ ही सामाजिक कार्यों में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। घटना के समय वह हाई स्कूल परिसर के अंदर मौजूद थे।

जहां वह किसी काम से स्कूल के मुख्य द्वार के पास आए। जहां पुर्व से ही घात लगाकर ईंतजार कर रहे बदमाशों ने नाईट गार्ड पर गोली चला दी, जो गोली उसके जांघ में जा लगी है। गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचने लगे। स्थानीय लोगों को अपनी ओर आता देख सभी बदमाश मौके से भागने में सफल रहे।

वहीं घटनास्थल पर पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों ने, आनन-फानन में घायल नाईट गार्ड को ईलाज के लिए दलसिंहसराय के एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि घायल नाईट गार्ड के परिजन उसका ईलाज जिला के ही एक निजि अस्पताल में करा रहे हैं। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

हालांकि इस घटना के संबंध में सुत्रों का बताना है कि, घायल नाईट गार्ड उमेश राय की पत्नी, पंचायत उप-चुनाव में सरपंच पद की उम्मीदवार भी रह चुकी हैं, तथा आने वाले दिनों में पंचायती चुनाव में मुखिया पद से उम्मीदवारी पेश करने की तैयारी में जुटे हुए थे। इसलिए संभव है कि इसी रंजिश के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया हो।

उधर रोसड़ा एसडीपीओ संजय सिन्हा का बताना है कि विभूतिपुर के सकरा गांव में नाइट गार्ड को गोली लगने की सूचना मिली है। विभूतिपुर थाने की पुलिस को मौके पर भेजा गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पीड़ित का बयान प्राप्त नहीं हुआ है। घटना के पीछे ग्रामीण राजनीति से भी इनकार नहीं किया जा सकता। वैसे इस घटना की सभी एंगल से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7k Network