जनसुराज ने उजियारपुर में चलाया जनसंपर्क अभियान! दर्जनों जनसुराजी इस जनसंपर्क अभियान में हुए शामिल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर! जिले के उजियारपुर विधानसभा अंतर्गत भगवानपुर कमला गांव निवासी, सह उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से जनसुराज के भावी विधायक प्रत्याशी राजू सहनी ने, गुरूवार 11 सितम्बर को पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ, विधानसभा क्षेत्र के हरपुर रेवाड़ी, डढ़िया मुरियारो, अंगारघाट, चैता उतरी व चैता दक्षिणी सहित कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया, तथा स्थानीय ग्रामीणों को जनसुराज पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया।

इस दौरान भावी विधायक प्रत्याशी राजू सहनी ने, लोगों को जनसुराज पार्टी से जुड़ने का आह्वान भी किया। इस दौरान मौके पर मौजूद पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्होंने बताया कि, जनसुराज सुप्रीमो प्रशांत किशोर, रोजगार के लिए युवाओं का पलायन रोकने, 15 साल तक के बच्चों को विश्वस्तरीय शिक्षा देने, बुजुर्गों को 2 हजार मासिक पेंशन और किसानों की आय बढ़ाने, महिलाओं को सरकारी गारंटी पर सस्ता ऋण देने आदि का सपना लेकर संपूर्ण बिहार का दौरा कर रहे हैं।

अगर बिहार में जनसुराज की सरकार बनती है तो, उपरोक्त सभी वादों पर तत्काल काम शुरू कर दिया जाएगा।

जनसुराज के द्वारा आयोजित इस जनसंपर्क अभियान के दौरान जनसुराज पार्टी के विधानसभा प्रभारी श्याम गिरी, मंडल अध्यक्ष पप्पु गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, मोहम्मद शहनवाज, जितेन्द्र कुमार, सुखलाल सहनी, बहादुर सहनी, मदन सहनी सुनिल कुशवाहा, अजय कुमार सहित सैकड़ों जनसुराजी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महारानी की जिंदगी जीने के लिए जहां भी गयी! अपराधी, शराब माफिया व सता-पक्ष के लोगों से रखे मधुर संबंध, समस्तीपुर का शराब माफिया सीमावर्ती जिला में है एक्टिव! पदाधिकारी और माफिया के नाम सहित खुलासा बहूत जल्द।