???? बिग ब्रेकिंग: चाँदचौर करिहारा मुखिया मनोरंजन गिरी को बदमाशों ने मारी गोली! मौके पर हुई मौत।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत चाँदचौर करिहारा पंचायत के मुखिया मनोरंजन गिरी की अज्ञात बाईक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दिया।

घटना 25 सितम्बर की देर शाम करीब 8 बजे की बतायी जा रही है। बदमाशों ने इस हत्याकांड को उस समय अंजाम दिया, जिस समय वह एक होटल पर कुछ लोगों से मिलकर वापस अपने घर जा रहे थे।

घटना के संबंध में स्थानीय सुत्रों का बताना है कि, मुखिया मनोरंजन गिरी के मोबाइल पर किसी ने कॉल करके एनएच-28 पीर स्थान से सातनपुर मस्जिद की ओर जाने वाली रास्ते में पानी टंकी के पास बुलाया था। जहां पानी टंकी के पास ही मुखिया मनोरंजन गिरी की गोली मारकर हत्या कर दी। उधर मुखिया मनोरंजन गिरी की हत्या की खबर मिलते ही उनके गांव व आसपास के गांव के हजारों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गयी।

उधर घटना की सुचना मिलने के बाद उजियारपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार व दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा घटनास्थल पर पहुंच मृत मुखिया के शव को अपने कब्जे में लेना चाहे, लेकिन मुखिया मनोरंजन गिरी के परिजन, समर्थक व स्थानीय ग्रामीणों ने मुखिया का शव पुलिस को देने से ईनकार कर दिया। बाद में दलसिंहसराय थाना, मुसरीघरारी थाना, घटहो थाना, सरायरंजन थाना सहित करीब आधा दर्जन थाने की पुलिस सहित जिला पुलिस कप्तान समस्तीपुर अरविन्द प्रताप सिंह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे, तथा उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।

जिसके बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम में ले जाने के लिए तैयार हुए। घटना के संबंध में स्थानीय सुत्रों का यह भी बताना है कि, मृतक मुखिया मनोरंजन गिरी विगत दिनों विक्रम गिरी की हुई हत्या मामले में नामजद आरोपी थे। जिस मामले में वह मृतक विक्रम गिरी के परिवार के लोगों से मिलकर मामले में सुलहनामा लगाने वाले थे।

इसी बीच उनकी हत्या हो गयी। हालांकि इस संबंध में दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा का बताना है कि, उजियारपुर थाना क्षेत्र के चाँदचौर करिहारा गांव के मुखिया मनोरंजन गिरी की अज्ञात बदमाशों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी है।

पिछले दिनों विक्रम गिरी की हुई हत्या मामले में मुखिया मनोरंजन गिरी नामजद अभियुक्त थे। घटना की हर तरह से जांच की जा रही है, विधि-सम्मत अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *