समस्तीपुर। दुनियां में जुड़वा बच्चे पैदा लेना आम बात है, लेकिन कई जुड़वा बच्चे ऐसे भी पैदा होते हैं जो, ईलाके में चर्चा का विषय बन जाते हैं। कुछ ऐसा ही मामला उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत चाँदचौर गांव से आया है।

जहां चांदचौर गांव की एक महिला ने, शुक्रवार 03 अक्टूबर की दोपहर बाद करीब 4 बजे, उजियारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक रहस्यमयी जुड़वां बेटे को जन्म दिया। जिसे देखकर घर के लोगों के साथ साथ, डॉक्टर व एएनएम भी आश्चर्यचकित रह गए।
जन्म लेने वाले दोनों जुड़वां बच्चे के दो सिर, चार हाथ, चार थे, तथा दोनों बच्चे के पेट आपस में जुड़े हुए थे। इस तरह के बच्चे पैदा लेने के बाद ईलाके में चारों तरफ इस अजुबे बच्चे की चर्चा होने लगी। हालांकि जन्म लेने के कुछ देर बाद ही उक्त जुड़वां बच्चे की मौत हो गयी।
बच्चे की मौत के बाद भी इस अनोखे बच्ची को देखने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उजियारपुर में लोगों की भीड़ लगी रही। इस संबंध में सीएससी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी उजियारपुर डॉ आरके सिंह का बताना है कि, उजियारपुर प्रखंड के चाँदचौर गांव निवासी हरिवंश सहनी की पत्नी प्रिति कुमारी को, प्रसव पीड़ा होने पर गुरुवार 02 अक्टूबर की देर शाम को सीएससी उजियारपुर में भर्ती कराया था।
जहां उक्त महिला ने पेट के सहारे एक दुसरे से चिपके दो सिर, चार हाथ और चार पैरों वाले दो बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने यह भी बताया कि, हालांकि यह प्रसव सामान्य तरीके से ही हुआ था, लेकिन दुर्भाग्यवश उक्त जुड़वा बच्चे ने जन्म के कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। हालांकि उनलोगों की टीम ने किसी तरह जुड़वा बच्चे की मां को बचा लिया है।
जिसकी हालत स्थिर बनी हुई है। प्रसूता के पति हरिवंश साहनी का बताना है कि, गुरुवार शाम को प्रसव पीड़ा के बाद उसने अपनी पत्नी को सीएससी उजियारपुर में भर्ती कराया था। जहां शुक्रवार 03 अक्टूबर की देर शाम करीब 4 बजे को सामान्य प्रसव तो हुई, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। जब प्रसव के बाद उसने बच्चे को देखा तो वह भी सन्न रह गया।







