माता की प्रतिमा के विसर्जन के साथ ही संपन्न हुआ नवरात्रा! नम आंखों से श्रद्धालू भक्तों ने माता को दिया विदाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में विगत 09 दिनों से जारी नवरात्रा का पर्व विजयादशमी के उपरांत माता के प्रतिमा के विसर्जन के साथ ही समापन हो गया। श्रद्धालू भक्तों माता से आगामी वर्ष आगमन की मनोकामना करते हुए, उन्हें नम आंखों से शुक्रवार की शाम करीब 05:39 बजे मां दुर्गा को विदाई दिया।

इस दौरान श्रद्धालू भक्त अपने परिजनों व संपूर्ण समाज के लिए सुख-समृद्धि व मंगल कामना का आशीर्वाद मांगा। शारदीय नवरात्र के 9 दिनों के अनुष्ठान के बाद, शुक्रवार की शाम जब माता की विदाई की बेला आई तो, मां से दूर होने का गम मौके पर मौजूद सभी भक्तों के चेहरे पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था।

माता की प्रतिमा को विसर्जन से पुर्व गांव के विभिन्न मार्गो से घुमाया गया। इस दौरान श्रद्धालू भक्त खासकर महिला श्रद्धालु जगह-जगह आरती की थाली लेकर माता की आरती उतारने के लिए खड़ी नजर आई। इस दौरान महिला श्रद्धालू पारंपरिक रूप से माता के प्रतिमा की पूजा अर्चना कर उन्हें खोइछा देकर विदाई दे रही थी।

इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से उजियारपुर थाना के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक रामनाथ राय के साथ सिपाही अखिलेश कुमार, महिला सिपाही प्रिति कुमारी व नेहा कुमारी मौजूद रही। प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की कोई भी हादसा या दुर्घटना की बात सामने नही आई है।

इस दौरान उजियारपुर प्रखंड के पतैली पुर्वी, चंदौली चौक, बुधन चौक रामटोला व लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के महेन्द्र चौक पर से माता के प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया गया। खबर लिखे जाने तक कहीं से भी अप्रिय घटना की सुचना नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी