उजियारपुर के महान जनता का आशीर्वाद हमें प्राप्त है दुनियां की कोई ताकत हमें हरा नही सकती: आलोक कुमार मेहता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल मुख्यालय स्थित निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक आलोक कुमार मेहता ने उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र संख्या- 134 से गुरुवार 16 अक्टूबर को, हजारों समर्थकों के साथ पहुंच कर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि, उन्होंने अपने बीते पंचवर्षीय में 200 से ज्यादा स्कूल भवन का निर्माण, 10 हजार से भी अधिक बच्चों के लिए शिक्षण की व्यवस्था, 22 सामुदायिक भवन, 22 पुस्तकालय भवन सहित उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों सड़कों का निर्माण कराया है।

इसलिए उन्हें उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के महान जनता पर पुरा भरोसा है कि, उनका आशीर्वाद उन्हें अवश्य मिलेगा, क्यों कि वह हमेशा से सद्भावना के पक्षधर रहे हैं। इसलिए दुनिया की कोई शक्ति आलोक मेहता को हरा नही सकती है।

मौके पर राजद युवा प्रखंड अंतर्गत मिथिलेश यादव उर्फ गोप जी, लोहागीर पंचायत के लोकप्रिय सरपंच निरंजन कुमार, लोहागीर पंचायत समिति सदस्य सह राजद के मजबूत स्तंभ चंदन कुमार, जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो, राजद अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष बिजेंद्र राम, विजय कुमार नीरज, मोहम्मद जाबिर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *