???? बिग ब्रेकिंग: दो बाईक की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत दुसरा घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के दलसिंहसराय थाना अंतर्गत डैनी चौक बाजार समिति रोड में एनएच-28 पर दो बाईक के बीच हुई आमने सामने की टक्कर में बाईक सवार एक बुजुर्ग व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

घटना के बाद घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सुचना दलसिंहसराय पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद दलसिंहसराय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मृत वृद्ध व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुट गयी थी।

उधर घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने डैनी चौक पास एनएच-28 को जाम कर दिया। जिसके कारण एनएच-28 पर दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी। घटना शुक्रवार 17 अक्टूबर की दोपहर करीब 02:30 बजे की बतायी जा रही है।

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों का बताना है कि, मृतक अपनी बाईक पर सवार होकर दलसिंहसराय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज गति आ रही अनियंत्रित बाईक की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायल वृद्ध को ईलाज के लिए भेजने की तैयारी में जुट गए।

अचानक उसी दौरान उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मालपुर गांव का बताया जा रहा है, लेकिन अधिकारिक तौर पर मृतक की पहचान नही हो पायी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 60 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! दुर्भाग्य या संयोग ? दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG के जिला दौरा समाप्त कर दरभंगा लौट जाने के 48 घंटों के अंदर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठती है जिला