???? बिग ब्रेकिंग: उजियारपुर पुलिस पस्त अपराधी मस्त! बैंककर्मी से लूटपाट मामले में 96 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत एसएच-88 पर शहवाजपुर गांव स्थित चौड़ में एक बैंककर्मी के साथ हुई लूटपाट की घटना के 96 घंटा बीत जाने के बाद भी उजियारपुर पुलिस अंधेरे में हाथ पैर चलाने को विवश दिख रही है।

लूटपाट के इस घटना के 96 घंटा बीत जाने के बाद भी, ना तो उजियारपुर पुलिस इस मामले में किसी को गिरफ्तार ही कर पायी है, और ना ही लूटपाट की घटना में बैंककर्मी से लूटा गया सामान ही बरामद कर पायी है।

आपको बता दें कि विगत कुछ दिनों से उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराध का ग्राफ काफी बढ़ गया है।

अक्सर हत्या, लूटपाट, चोरी छिनतई आदि का मामला सामने आते ही रहता है, और उजियारपुर पुलिस आराम से चैन की बांसुरी बजाने में लगी हुई है।

उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि, सुबह के 09 बजे में लूटपाट करने से लेकर दिन के 12 बजे तक में बेखौफ होकर गोलियों से लोगों को छलनी कर देता है, और आराम से भाग निकलता है।

इस तरह के लगातार हो रही घटनाओं से थाना क्षेत्र के लोगों में काफी भय का माहौल बना हुआ है।

आपको बता दें कि, दलसिंहसराय में पदस्थापित एक बैंककर्मी से अज्ञात बाईक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर उस समय सोने की अंगुठी, सोने की चैन, सोने का बलिया सहित अन्य सामान लूट लिया था।

जिस समय वह अपने घर से दिन के करीब 9 बजे दलसिंहसराय बाजार स्थित अपने बैंक जा रहे थे।

वहीं इस संबंध में अंचल निरीक्षक दलसिंहसराय पिंकी प्रसाद का बताना है कि, इस घटना के कुछ संदिग्धों को पुछताछ के लिए उठाया गया है। पुछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *