???? बिग ब्रेकिंग: बालू लदे ट्रक से मात्र 03 कार्टून शराब बरामद! SP से फटकार मिलने के बाद मौके पर पहुंची उजियारपुर पुलिस।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत चकसिराई गांव से उजियारपुर पुलिस ने,  पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बालू के बीच छिपाकर रखी गयी विदेशी शराब बरामद किया है। हालांकि शराब धंधेबाज अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। उक्त मामला मंगलवार 04 नवम्बर की देर रात करीब 1 बजे की बतायी जा रही है।

इस दौरान उजियारपुर पुलिस ने मौके पर खड़े ट्रक से मात्र 03 कार्टून विदेशी शराब ही बरामद किया है। घटना के संबंध में पुलिस सुत्रों का बताना है कि, मंगलवार 04 नवम्बर की रात करीब 8 बजे रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत के चकसिराई गांव के उक्त चौड़ में, दो पहिया व चार पहिया वाहनों की आवाजाही देखकर, एक स्थानीय ग्रामीण युवक को शक हुआ कि, कहीं चौड़ में शराब की खेप तो नही उतारी जा रही है। जब वह किसी तरह घटनास्थल से कुछ दुरी पर जाकर देखा तो उसे उक्त चौर में एक ट्रक खड़ी दिखाई दिया।

जिसके बाद उक्त युवक ने इसकी सुचना उजियारपुर थाना के थानाध्यक्ष अजीत कुमार को दिया। थानाध्यक्ष को सुचना देने के करीब 2 घंटा बाद तक, जब उजियारपुर पुलिस मौके पर नही पहुंची तो, उक्त युवक ने इसकी सुचना जिला पुलिस कप्तान समस्तीपुर को दिया। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर ने स्वयं इसकी सुचना उजियारपुर थानाध्यक्ष को देते हुए डांट-फटकार लगाया। जिसके बाद उजियारपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां बालू लदे ट्रक से मात्र 03 कार्टून शराब बरामद किया गया।

हालांकि पुलिस के पहुंचने से पुर्व सभी शराब धंधेबाज मौके से फरार हो चुके थे। जिसके बाद उजियारपुर पुलिस ने ट्रक से बरामद अवैध विदेशी शराब को जब्त कर थाने ले गयी गयी, तथा ट्रक के एक गड्ढ़ा में फंस जाने के कारण अन्य पंचायत के चौकीदारों को ट्रक की सुरक्षा के लिए बगैर किसी पदाधिकारी के प्रतिनियुक्त कर दिया। शराब धंधेबाज तो ट्रक भी गायब कर देते लेकिन ट्रक गड्ढ़े में फंस गया, जिसके कारण शराब धंधेबाज ट्रक छोड़कर भाग निकले।

स्थानीय सुत्रों का बताना है कि, जिस ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे मे लिया है, और जिस प्रकार ट्रक पर लोड बालू को ट्रक से अनलोडिंग करके नीचे रखा गया है, उससे ऐसा लगता है जैसे इस ट्रक पर कम से कम 400 पेटी शराब रहा होगा। जिसे थानाध्यक्ष की लेटलतीफी के कारण बरामद नही किया जा सका। विश्वसनीय सुत्रों का बताना है कि शराब के इस खेल में पतैली धमुआं गांव निवासी, उजियारपुर थाना का एक निजि चालक, उजियारपुर थाना के पुर्व थानाध्यक्ष का एक निजि चालक व एक अन्य कर्मी सहित एक स्थानीय शराब माफिया भी शामिल हो सकता है। घटनास्थल के आसपास के विश्वसनीय सुत्रों का बताना है कि, उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय से सटे भगवानपुर कमला गांव के एक युवक को भी काले रंग के चार पहिया वाहन में शराब के कार्टून जैसा कुछ रखकर काफी तेजी से भागता हुआ दिखाई दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 60 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! दुर्भाग्य या संयोग ? दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG के जिला दौरा समाप्त कर दरभंगा लौट जाने के 48 घंटों के अंदर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठती है जिला

🔴 बिग ब्रेकिंग: सदर अस्पताल से ईलाज के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपित 36 घंटा के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण के दौरान गिरफ्तार! चौकीदार का बेटा सदर अस्पताल में आरोपित के सुरक्षा में था तैनात! अभी भी दलसिंहसराय थाना में चौकीदार पुत्रों का चलता है राज!