???? बिग ब्रेकिंग: सिगरेट पीने पान दुकान पर पहुंचे युवक को बदमाशों ने मारी गोली! DMCH रेफर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। विभूतिपुर थाना क्षेत्र में पान दुकान के पास खड़े एक युवक को, बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना बुधवार 19 नवम्बर की देर शाम की बताई जा रही है। घटना की सुचना मिलने के बाद घायल युवक के परिजनों ने, ईलाज के लिए उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर में भर्ती कराया।

जहां से उसे बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। जहां सदर अस्पताल समस्तीपुर में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने भी, घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए, प्राथमिक उपचार के बाद दरभंगा डीएमसीएच रेफर कर दिया। उधर घटना की सुचना मिलने के बाद विभूतिपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जूट गयी है।

घायल युवक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के राजीव रंजन सिंह के पुत्र सोनू राज के रूप में की गई है। सोनू राज की मां रेखा सिंह वर्तमान में सरपंच बतायी जा रही हैं। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, गोली लगने से घायल सोनू अपने दोस्तों के साथ एक पान दुकान के पास खड़ा था। जहां से उसने एक सिगरेट लिया, और पैसा को लेकर दुकान पर खड़े राहुल नाम के एक युवक के साथ उसकी कहासुनी हो गयी।

इसी दौरान राहुल कुमार ने अपने कमर से पिस्टल निकाला, और सोनू राज के ऊपर गोली चला दिया। राहुल के पिस्टल से निकली गोली सोनू के सीने में जा लगी। जिसमें सोनू राज गंभीर रूप से जख्मी होकर घटनास्थल पर ही गिर गया। सोनू के जमीन पर गिरते ही घटनास्थल पर अफरातफरी की स्थिति बन गयी।

इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर गोली मारने वाला शख्स राहुल कुमार घटनास्थल से फरार हो गया। बाद में परिजनों के द्वारा इसकी सूचना विभूतिपुर पुलिस को दी गई। जिसके बाद विभूतिपुर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के कारणों का अभी तक पता नही लगाया जा सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *