अंगारघाट पंचायत में आयोजित महापंचायत के माध्यम से, सरस्वती पूजा के दिन मुखिया इन्दु कुमारी के घर पहुंचकर, माले नेता समीम मंसुरी के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की, की गयी निंदा! समाजिक बहिष्कार का लिया गया फैसला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार की आवाज। संवाददाता। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत, अंगारघाट पंचायत स्थित मध्य विद्यालय अंगारघाट परिसर में रविबार 01 फरवरी को, जिला परिषद सदस्य अमृत चौधरी के नेतृत्व में एक महापंचायत बुलायी गयी।

आयोजित इस पंचायत में मौजूद लोगों ने, विगत दिनों महिला मुखिया इंदु कुमारी के घर पर, माले कार्यकर्ता समीम मंसूरी के द्वारा सरस्वती पूजा में व्यवधान पैदा करते हुए,  मुखिया इन्दु कुमारी के साथ दुर्व्यवहार करने की घटना का एक स्वर में निंदा किया, साथ ही माले नेता महावीर पोद्दार के द्वारा उक्त विवाद के निपटारा के लिए पंचायत का समय निर्धारित करने के बाद भी उपस्थित नही होने को लेकर, माले नेता के प्रति भी पंचायत में मौजूद लोगों के द्वारा क्षोभ व्यक्त किया गया।

तत्पश्चात महापंचायत में मौजूद लोगो ने अंगारघाट चौक पर पहुंचकर, माले नेता महावीर पोद्दार व माले कार्यकर्ता समीम मंसूरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए, उक्त दोनों माले नेता का सामाजिक रूप से बहिष्कार करने का सामूहिक निर्णय भी लिया।

इस दौरान महापंचायत में मौजूद स्थानीय लोगों ने माले नेता शमीम मंसुरी पर यह आरोप लगाते हुए कहा कि, विगत दिनों सरस्वती पूजा के समय समीम मंसूरी स्थानीय मुखिया इंदु कुमारी के घर पर, दर्जनों अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं को अपने साथ लेकर पहुंच गए, तथा मुखिया व उनके परिवार के लोगों के साथ कथित तौर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के जियो टैग करने में गड़बड़ी का आरोप लगाकर, हंगामा करते हुए पूजा में व्यवधान डालने का प्रयास भी किया था।

वहीं इस आरोप के संबंध में पुछे जाने पर भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार ने बताया कि, माले नेता शमीम मंसुरी पर लगाए गए सभी आरोप गलत व बेबुनियाद है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जिला पार्षद सदस्य अमृत चौधरी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, शराब का धंधा करने वाले, गरीबों को बरगलाने वाले, राशन का लूट करने वाले से भाकपा माले चौबीसों घंटा मुकाबला करने के लिए तैयार है।

आयोजित इस महापंचायत में पूर्व जिला परिषद सदस्य सह राजद नेता प्रभुनारायण राय, पूर्व माले नेता हरिकांत गिरी, अनिल ठाकुर, पैक्स अध्यक्ष सह सीपीआई नेता आंनद वर्धन, सीपीएम नेता सह पूर्व सरपंच रामवदन महतो, भाजपा नेता देवकांत झा, कृष्ण कुमार राय, घनश्याम राय के अलावे पंचायत के अधिकांश वार्ड के वार्ड सदस्यों सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दलसिंहसराय थाना से महज 50 मीटर की दुरी पर असमाजिक तत्व के युवकों का तांडव! आधार कार्ड में सुधार कराने पहुंची महिला के साथ मारपीट! पत्नी को बचाने पहुंचे पति को भी मारपीट कर किया अधमरा! थानाध्यक्ष दलसिंहसराय की बहादुरी! पिड़ित को अस्पताल भेज साईबर कैफे वाला से पहले ले लिया आवेदन।