उजियारपुर थाने की पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार की आवाज। संवाददाता। जिले के उजियारपुर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के महिसारी गांव से एक बुजुर्ग वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गिरफ्तार वारंटी व्यक्ति की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के महिसारी गांव निवासी, स्वर्गीय बालेश्वर पोद्दार के 65 वर्षिय पुत्र शिव नारायण पोद्दार के रूप में की गयी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष उजियारपुर अजीत कुमार का बताना है कि, बीते रात्रि को एस ड्राईव के तहत की गयी छापामारी में महिसारी गांव के वारंटी शिवनारायण पोद्दार को गिरफ्तार किया गया था।

जिसे आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उक्त वारंटी व्यक्ति के गिरफ्तारी के लिए की गयी छापामारी टीम में पुलिस अवर निरीक्षक पंकज चौधरी, अजित कुमार व चौकीदार राज कुमार चौधरी सहित अन्य शस्त्र बल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *